Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big newsNational NewsRajneeti

सपा को बड़ा झटका, मुलायम सिंह के साढ़ू भी BJP में शामिल… कांग्रेस की पोस्टर गर्ल ने भी भाजपा की सदस्यता ली…

इंपेक्ट डेस्क.

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अपर्णा यादव के बाद अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रमोद औरैया के बिधूना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भी हैं। वहीं, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा जॉइन कर ली। प्रियंका ही कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं पोस्टर का मुख्य चेहरा थीं। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट लेकर पैसे देने का आरोप लगाया था। 

कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने जिस ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत की थी, उसकी पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। प्रियंका ने कांग्रेस पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यहां महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। प्रियंका इस वक्त कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।