Google Analytics Meta Pixel
corona pendemic

राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम कोरोना पॉज़िटिव…

इंपेक्ट डेस्क.

भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम कोरोना संक्रमित हो गये है। कई दिनों से सर्दी, खांसी और कोरोना के लक्षण मिलने पर रामविचार नेताम ने RTPCR कोरोना टेस्ट कराया था। जिसके बाद उनकी कोरोना रिर्पोट पॉज़िटिव आई है। 

रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद से नेताम होम क्वारन्टीन हो गए है। और अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है। बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 5,476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और वहीं 1,933 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जिसमे सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग , रायगढ़ , राजधानी रायपुर, कोरबा , जांजगीर चाम्पा, जशपुर और बिलासपुर से है.