Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
National News

आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने वाला सुशांत सिंह राजपूत का ‘फैन’ गिरफ्तार… नवाब मलिक ने लगाए गंभीर आरोप…

इंपेक्ट डेस्क.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जयसिंह राजपूत नाम के व्यक्ति को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। उसने 8 दिसंबर को मंत्री को फोन किया था और कॉल न मिलने पर धमकी भरे मैसेज भेजे थे। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। 

धमकी देने वाला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फैन!

मुंबई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फैन होने का दावा कर रहा है. वहीं इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बड़ा संदेह जताया है। नवाब मलिक ने कहा, “जिस तरह से आदित्य ठाकरे को धमकी भरा पत्र मिला, हमें संदेह है कि क्या यह उन संगठनों से जुड़ा है जिन्होंने (नरेंद्र) दाभोलकर और (गोविंद) पानसरे की हत्या की। मुझे भी ऐसी धमकियां मिली हैं। हमने इसकी जांच के लिए पुलिस को लिखा है।”

गृह विभाग करेगा जांच

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक गंभीर मामला है, सत्ता खोने के बाद कुछ संगठन इस तरह से व्यवहार कर रहे हैं। गृह विभाग इसकी जांच करेगा और पता लगाएगा कि इसके पीछे कौन है। उन्हें पकड़कर दंडित किया जाएगा।”