District Durg

CG: दिनदहाड़े हथियार की नोक पर बैंक से 15 लाख की लूट…

इंपेक्ट डेस्क.

दुर्ग। जिले में एक बार फिर एक फिर लूट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने इस बार एक बैंक कर्मी को अपना निशाना बनाया है। बदमाशों ने हथियार के दम पर बैंक कर्मी से दिनदहाड़े 15 लाख लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना मोहन नगर थाना इलाके की है।

मिली जानकारी के अनुसार राहुल चौहान नाम का व्यक्ति इंडियन बैंक में काम करता है। 3 बाइक सवार बदमाश उनके पास आए और हथियार के दम पर एक्टिवा सहित 15 लाख लूटकर फरार हो गए। इस मामले को लेकर मोहन नगर थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इसके साथ आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *