Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Jashpur

काम की तलाश में तमिलनाडु गया था मजदूर… भूख से हुई मौत…

Getting your Trinity Audio player ready...

इंपेक्ट डेस्क.

भूख से छत्तीसगढ़ के एक मजूदर की मौत की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर जशपुर का रहने वाला है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन बगीता पुलिस के साथ रवाना हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मजदूर काम की तलाश में तमिलनाडु गया था। जहां एक निजी कंपनी में काम के दौरान बंधक बनाया लिया था। किसी तरह से कंपनी से भागकर पैदल ही जशपुर आ रहा था।

करीब 25 दिनों से पैदल चल रहा था। वहीं अब परिजनों को मजदूर के मौत की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस मजदूर का शव लेने परिजनों के साथ निकली है।

बता दें कि बीते दिनों तमिलनाडु में छत्तीसगढ़ के कुछ मजदूरों के बंधक बनाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अलर्ट मोड में आई पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वहीं अब एक मजदूर की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। फिलहाल शव मिलने के बाद बगीचा पुलिस इस मामले में मीडिया को बयान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *