दिनेश चंद्र जोशी जगदलपुर बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए… कड़े मुक़ाबले में 4 मतों के अंतर से विजयी…
इम्पेक्ट न्यूज़। जगदलपुर।
जगदलपुर बार काउंसिल के निर्वाचन की प्रक्रिया आज शांति पूर्वक संपन्न हुई। कुल 357 मतों की गिनती के उपरांत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश चंद्र जोशी 4 मतों से जीते।
इस निर्वाचन की प्रक्रिया में उपाध्यक्ष बसंत जोशी 28 मतों से, उपाध्यक्ष महिला प्रीति वानखेड़े 102 मतों से, सचिव पद पर भूपेंद्र सिंह ठाकुर 15 मतों से विजयी हुए।
सांस्कृतिक सचिव के पद पर विपुल श्रीवास्तव 287 मतों से एकतरफा जीते। उल्लेखनीय है कि जगदलपुर अधिवक्ता संघ में 400 अधिवक्ता मतदाता को तौर पर दर्ज हैं।
बस्तर संभाग मुख्यालय के इस संघ का बड़ा महत्व रहा है। प्रतिष्ठित इस संघ के पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीक़े से पूरी की गई। विजयी अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी ने इम्पेक्ट से चर्चा में कहा “अधिवक्ता संघ के निर्वाचन की प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने के लिए समस्त साथियों का आभार व्यक्त करते हैं। संघ पूरी ईमानदारी के साथ समस्त अधिवक्ता साथियों के हित में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगा।”
आज निर्वाचित होने के पश्चात अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का विजयी जुलूस माता दंतेश्वरी मंदिर और जगन्नाथ मंदिर पहुँचा।
