Google Analytics Meta Pixel
CG breaking

बीमारी से जूझ रहे पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

इम्पेक्ट न्यूज़।

पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। वे राजनांदगांव ज़िले में बीजेपी के क़द्दावर नेताओं में शामिल थे।

बताया जा रहा है कि वे पहले कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए। पर पोस्ट कोविड के चलते दिक़्क़त रही। वे भाजपा के प्रथम कार्यकाल 2003-2008 में परिवहन मंत्री रहे। बाद में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़े व पराजित हो गए। बाद में पार्टी में वापसी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *