बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 1 घंटे पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 1 घंटे पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 1 घंटे पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 1 घंटे पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 2 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 2 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 2 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 2 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 2 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 2 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 3 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 3 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 4 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 4 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 5 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
छत्तीसगढ़

तीरथगढ़ बस्तर का पपीता पहुंचा दिल्ली के बाजारों तक… सीएम के विशेष सचिव डा. भारतीदासन ने किया मुआयना…

52 टन पपीते के उत्पादन एवं विक्रय से समूह को 5 लाख का मुनाफा

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. एस भारतीदासन बस्तर दौरे पर हैं। शुक्रवार को तीरथगढ़ पहुंचकर वहां महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा आधुनिक तरीके से की जा रही पपीते की सामूहिक खेती का मुआयना किया। समूहों की महिलाओं से मुलाकात की। पपीते की सफल खेती के लिए उनकी लगन और मेहनत को सराहा।

डॉ. भारतीदासन ने स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सबने सामूहिक खेती की मिसाल कायम की है।

महिला स्व-सहायता समूह की सचिव श्रीमती हेमा और सदस्य फूलाबाई ने चर्चा के दौरान कहा कि शासन-प्रशासन से उन्हें पपीते की सामूहिक खेती के लिए न सिर्फ मार्गदर्शन मिला, बल्कि हर संभव मदद मिली है। शासन द्वारा तीरथगढ़ में 10 एकड़ शासकीय भूमि 8 महिला स्व-सहायता समूहों को पपीते की सामूहिक खेती के लिए उपलब्ध कराई गई। विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रशासन ने फेंसिंग एवं पौधों के रोपण से लेकर सिंचाई तक इंतजाम किया।

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि हम महिला समूहों को आगे बढ़ने के लिए एक नई राह मिली है। समूह से जुड़ी महिलाओं के आग्रह पर विशेष सचिव ने इस मौके पर उनके द्वारा उत्पादित पपीते का स्वाद चखा और सराहना की।

समूह की महिलाओं ने बताया कि वे पहले दूसरों के यहां रोजी-मजदूरी किया करती थीं, किन्तु अब वे यहां स्वयं के लिए कार्य कर रही हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास जगा है। महिला समूह की सचिव श्रीमती हेमा ने बताया कि पपीते की सामूहिक खेती 8 महिला स्व-सहायता समूह मिलकर कर रहे है। समूहों से 42 महिलाएं जुड़ी हुई है।

जनवरी 2021 में 10 एकड़ भूमि में पपीते के कुल 5500 पौधों का रोपण किया गया था। छह महीने बाद जुलाई 2021 में पपीते की तुड़ाई शुरू हो गई थी। अब तक 52 टन पपीते की तोड़ाई एवं विक्रय किया जा चुका है। इससे समूह को लगभग 5 लाख रूपए का मुनाफा हुआ है।

उन्होंने बताया कि समूह के द्वारा उत्पादित पपीता दिल्ली भी बिकने के लिए जाने लगा है। दिल्ली में पपीते का सर्वाधिक रेट उन्हें 45 रूपए प्रति किलो की दर से मिला है। स्थानीय बाजार में अभी पपीता 22-23 रूपए किलो में बिक रहा है।

बस्तर किसान कल्याण संघ द्वारा पपीते के विक्रय एवं परिवहन के लिए वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा पपीते की पौधों की सुरक्षा के लिए चारों ओर फेंसिंग कराए जाने के साथ ही सिंचाई के लिए चार बोर कराकर ड्रिप सिस्टम लगाया गया है।

सचिव डॉ. भारतीदासन ने बस्तर जिले के अत्यंत पिछड़े और दुर्गम क्षेत्र की महिलाओं द्वारा अत्याधुनिक तरीके से की जा रही पपीते की खेती और इसके जरिए रोजगार और मुनाफा अर्जित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं पपीते के उत्पादन और मार्केटिंग में पारंगत हो गई है, यह खुशी की बात है।

उन्होंने बस्तर जिले में सामूहिक खेती को बढ़ावा मिले, इसके लिए समूहों एवं किसानों को प्रेरित और प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋचा चौधरी अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उद्यानिकी विभाग के अधिकारी ने खेती की तकनीक, अमीना प्रजाति के पपीते की उत्पादकता और आटोमेशन मशीन के माध्यम से फसल की देखरेख की जानकारी दी।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *