Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
National News

टोक्यो पैरालिंपिक्स में मिला पहला मेडल:भारत की भाविनाबेन पटेल ने रचा इतिहास, टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल मुकाबले में सिल्वर मेडल हासिल किया…

Impact desk.

टोक्यो पैरालिंपिक में भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल्स में क्लास-4 कैटेगरी में भारत को पहला मेडल दिलाया है। फाइनल में भावना का मुकाबला वर्ल्ड नंबर-1 चीनी खिलाड़ी झोउ यिंग से था। यिंग ने भावना को 11-7, 11-5 और 11-6 से हरा कर गोल्ड जीता। भावना को सिल्वर मिला। वह टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी भी हैं।

इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की झांग मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4,9-11,11-8 से हराया था। भावना क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सर्बिया की बोरिस्लावा रैंकोविच पेरिच को लगातार तीन गेम में 11-5, 11-6, 11-7 से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंची थीं।

भाविनाबेन पटेल ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की जॉयज डि ओलिवियरा को 12-10, 13-11, 11-6 से मात दी थी। वे पैरालिंपिक में टेबल टेनिस का मेडल पक्का करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *