Thursday, November 12, 2026
news update
D-Bastar DivisionDistrict Sukma

डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य…मैथली समाज मना रहा छठ पर्व… विधि-विधान से की जा रही पूजा…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

मैथली समाज के द्वारा छठ पूजा का आयोजन किया गया। आज देर शाम को डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया गया। वही विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। जिला पंचायत हरीश कवासी व नपा अध्यक्ष राजू साहू भी घाट पहुँच कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

फ़ोटो – छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए हरीश कवासी।

जिला मुख्यालय स्थित शबरी नदी घाट पर मैथली समाज के द्वारा छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। देर शाम को भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया गया। विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। पिछले तीन दिनों से छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वही जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी व नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू भी घाट पहुँच कर सभी भक्तजनो को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उपाध्यक्षा आयशा हुसैन, पार्षद पदमा जायसवाल, शेख सज्जार, लवी सुना मौजूद रहे।

फोटो- डूबते सूर्य को अर्द्ध देते हुए।

छठ पूजा की यह है मान्यता

छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना और छठी मैया की आराधना की जाती है. सनातन संस्कृति में सूर्य को देवता के रूप में पूजन किया जाता है. शास्त्रों में सूर्य देव को सृष्टि की आत्मा कहा गया है. इसके प्रकाश से मनुष्यों, जीवों एवं पेड़-पौधों का जीवन अस्तित्व में है. सूर्य केवल ऊर्जा का ही स्रोत नहीं है बल्कि इसके प्रकाश में ऐसे तत्व हैं, जिनसे मनुष्य और जीवों को रोग-दोष से छुटकारा मिलता है और पेड़-पौधों को भोजन प्राप्त होता है. वहीं, संतान की कामना और उसके सुखी जीवन के लिए छठी माई की पूजा की जाती है.

फोटो- सूर्य भगवान को अर्ध्य देते हुए महिलाएं।

नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री कवासी लखमा ने घाट की सजावट व साफ-सफाई कर छूट दी गई जिसके लिए नगरवासियों की और से धन्यवाद।

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि पूरे देश मे छठ पर्व मनाया जा रहा है कई जगहों पर घाट जाने की अनुमति नही है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छठ पर्व पर ना सिर्फ अवकाश दिया बल्कि घाटों को भी सजाया गया जिसके लिए सभी भक्तजनो की और से धन्यवाद देना चाहूंगा। साथ ही सुकमा में शांति, खुशहाली व तरक्की हो इसकी कामना करता हु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *