Saturday, January 24, 2026
news update
Breaking News

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना वायरस से निधन, दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का 65 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। अंगड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

कर्नाटक के बेलगाम से सांसद सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। अंगड़ी ने लिखा था, ”आज मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं। डॉक्टरों से सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोरोना के कोई भी लक्षण आने पर टेस्ट करवाएं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”श्री सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जिनकी प्रशंसा होती थी। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!