बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 6 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 6 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 6 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 7 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 7 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 7 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 7 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 7 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 7 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 7 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 8 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 8 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 8 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 8 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 8 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 9 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 9 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 9 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 9 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
खेल

56वें राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप का आयोजन 27 मार्च से, 73 टीमों के 1300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली
भारतीय खो खो महासंघ (केकेएफआई) के तत्वावधान और दिल्ली खो खो एसोसिएशन (केकेएडी) द्वारा 56वें राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप का आयोजन 27 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह 27 मार्च को शाम 4 बजे यहां के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम, आईजी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश भर के 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और इकाइयों के 1,332 खिलाड़ियों, कोचों और प्रबंधकों सहित 73 टीमें हिस्सा लेंगी।

निष्पक्ष खेल और मैचों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए, चैंपियनशिप में 100 तकनीकी अधिकारियों की सेवाएं ली जाएंगी। इसके अतिरिक्त, केकेएफआई के 50 पदाधिकारियों, दिल्ली के खो खो एसोसिएशन के 100 अधिकारियों और 200 उत्साही स्वयंसेवकों की एक समर्पित टीम सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करेगी।

केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने  यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हम पूरे देश से इतनी जबरदस्त भागीदारी के साथ 56वीं राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप की मेजबानी करके रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, “खो खो सिर्फ एक खेल नहीं है; यह भारत के लोगों की भावना है। यह एक सांस्कृतिक घटना है जो लोगों को एक साथ लाती है। हमें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने और अगली पीढ़ी के खो खो खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए एक मंच प्रदान करने पर गर्व है।''

कड़ी प्रतिस्पर्धा के अलावा, चैंपियनशिप अल्टीमेट खो खो फ्रेंचाइजी के लिए महत्व रखती है, क्योंकि इवेंट के दौरान पहचाने गए प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को इस साल अल्टीमेट खो खो लीग के आगामी तीसरे सत्र से पहले उनकी टीमों के ड्राफ्ट में जगह मिल सकती है। इसके अलावा, केकेएफआई का इरादा सितंबर 2024 में इंग्लैंड में खो खो विश्व कप की मेजबानी करने का है, जिसमें 5 महाद्वीपों की दोनों श्रेणियों में 12 टीमों की भागीदारी होगी, जिसका लक्ष्य आने वाले वर्षों में एशियाई खेलों और ओलंपिक में इस खेल को शामिल करना सुनिश्चित करना है।

आयोजन समिति ने खो खो विश्व चैंपियनशिप के आधिकारिक शुभंकर का खुलासा किया, जिसका नाम धाकड़ है, जो खेल के प्रचार में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्शाता है। चैंपियनशिप एथलेटिकिज्म, रणनीति और टीम वर्क का प्रदर्शन करने का वादा करती है, जिसमें खिलाड़ी मैदान पर अपनी चपलता और सामरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रसार भारती, इस चैंपियनशिप के लिए आधिकारिक प्रसारण भागीदार होने के नाते, डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के सभी क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैचों का लाइव कवरेज प्रदान करेगा।