सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 2 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 2 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 2 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 3 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 3 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 3 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 3 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 3 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 4 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
District Raipur

गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हुई 50.97 करोड़ की आय…

इंपेक्ट डेस्क.

गांवों में आय उपार्जन की गतिविधियों के केन्द्र बनते जा रहे हैं गौठान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल सुराजी गांव योजना के तहत गांव में स्थापित गौठानों को आय उपार्जन की गतिविधियों के केन्द्र के रूप में विकसित करने की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा तेजी से साकार होने लगी है। गौठान अब आजीविका के केन्द्र का स्वरूप लेने लगे हैं। इससे ग्रामीणों को सहजता से रोजगार मिलने के साथ ही उनकी आय में वृद्धि हुई है। गौठान से जुड़ी 11 हजार से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों ने गौठानों में विभिन्न प्रकार की रोजगार मूलक गतिविधियों को संचालित कर अब तक 50 करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक की आय अर्जित की है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना ग्रामीण जनजीवन बदलाव लाने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था गतिशील बनाने में काफी मददगार साबित हो रही है। गौठान और गोधन न्याय योजना को पूरे देश में एक आदर्श योजना के रूप में देखा और सराहा जा रहा है। गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी कर उससे वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस के निर्माण के साथ-साथ अन्य उत्पादों का निर्माण महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट के उत्पादन से महिला समूहों को अब तक 29 करोड़ 46 लाख रूपए की राशि लाभांश के रूप में प्राप्त हुई है।
महिला समूहों द्वारा गौठानों में सामुदायिक बाड़ी के माध्यम से सब्जी उत्पादन कर 5 करोड़ 43 लाख रूपए, मछलीपालन से 2 करोड़ 31 लाख, बकरी पालन से एक करोड़ 14 लाख, मुर्गी पालन से एक करोड़ 9 लाख, पशुपालन से 70 लाख, गोबर से दीया, अगरबत्ती, गमला, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री के निर्माण से 74 लाख रूपए तथा अन्य आय मूलक गतिविधियों से 9 करोड़ 70 लाख रूपए की आय अर्जित की जा चुकी है।
राज्य में गौठानों से 11 हजार 463 महिला स्व-सहायता समूह जुड़े हुए हैं, जिनकी सदस्य संख्या 77 हजार से अधिक है। राज्य में स्वीकृत 10 हजार 591 गौठानों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख एकड़ से अधिक शासकीय भूमि सुरक्षित एवं उपयोगी हो गई है। गौठानों को और अधिक लाभकारी बनाने के लिए इन्हें रूरल इंड्रस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। गोबर से गौठानों में विद्युत उत्पादन की शुरूआत की जा चुकी है। गोबर से प्राकृतिक पेंट के निर्माण की यूनिटें लगाए जाने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए गौ सेवा आयोग और करियप्पा नेशनल पेपर इंस्टीट्यूट जयपुर के मध्य एमओयू हो चुका है। किसानों द्वारा उत्पादित दलहन, तिलहन की प्रोसेसिंग के लिए अब गांव के गौठानों में दाल मिल एवं तेल मिल की स्थापना की जा रही है। प्रथम चरण में राज्य के 148 गौठानों में तेल मिल तथा 188 में दाल मिल लगाए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इससे उत्पादक कृषकों के साथ-साथ गौठानों से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों की आय बढ़ेगी।