Thursday, November 12, 2026
news update
Breaking News

कोरबा में एक साथ 40 क़ोरोना संक्रमित मिले… सभी प्रवासी श्रमिक …

इम्पेक्ट न्यूज.कोरबा।

यहां एक साथ 40 क़ोरोना संक्रमित मिलने से सनसनी फैल गई है। कोरोना पाजिटिव सभी प्रवासी श्रमिक हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कुदूरमाल सेंटर में एक साथ 36, जटगा पाली में 2 और होटल हरी मंगलम में 2 पाजीटिव मिले हैं।
विस्तृत जानकारी कुछ देर में दी जाएगी.. CMHO ने की पुष्टि की है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे में कोरोना ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। प्रदेश में बुधवार को 86, गुरुवार को 93 मरीज मिलने के बाद आज शुक्रवार को आज तक 63 नये कोरोना मरीज मिल चुके हैं।

कोरबा के 40 नए संक्रमितों के अलावा बलौदाबाजार से 2, राजनांदगांव से 2, बलरामपुर से 1, रायपुर से 3, कोरिया से एक और रायगढ़ से 13 नये मरीज अब तक मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *