छत्तीसगढ़ में आज मिले 32 नए कोरोना संक्रमित कुल एक्टिव की संख्या पहुंची 344… देखें प्रदेश की जानकारी…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ में आज 32 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन में दी गई है। वहीं आज बालोद और मुंगेली के दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 344 है।

आज ​की जानकारी के अनुसार कोरिया से 20, बलरामपुर से 6, कांकेर से 4 व रायपुर से दो संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। संक्रमितों की भर्ती की जा रही है।

वर्तमान में एम्स रायपुर में 80, कोविड अस्पताल माना रायपुर में 91, कोविड अस्पताल बिलासपुर में 50, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में 24 एवं मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में 27, मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में 35 व मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में 5 मरीजों का उपचार चल रहा है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!