सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 5 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 5 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 5 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 6 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 6 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 6 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 6 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 6 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 6 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 6 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 6 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 6 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 6 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 6 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 7 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 7 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 7 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 7 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 7 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 7 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
बस्तर

जगदलपुर में पूर्व मंत्री केदार कश्यप सहित 200 कार्यकर्ता गिरफ्तार…

इंपैक्ट डेस्क.

जगदलपुर। जगदलपुर में कांग्रेस पार्षद कोमल सेना के खिलाफ FIR की मांग को लेकर नगर बंद करवाने निकले भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लगभग 200 से ज्यादा BJP कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जिले के अलग-अलग थाना में ले जाया गया है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप, किरणदेव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव समेत कई दिग्गज कार्यकर्ताओं की भी गिरफ्तारी की गई है। थानों में ही भाजपा के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लग गए हैं।

दरअसल, मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे भाजपा के कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग जगह इकट्ठा होना शुरू हुए थे। जब घरों से निकल कर कुछ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे तो उन्हें घर के सामने से ही उठा लिया गया है। पुलिस की करीब 2 से 3 बसों में कार्यकर्ताओं को बिठा कर बड़ाजी, नगरनार , परपा और लोहंडीगुड़ा थाना में लाया गया है। भाजपा नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को गुंडाराज बताया है। भाजपाइयों ने कहा कि, सरकार के इशारे में पुलिस कार्रवाई कर रही है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप को नगरनार थाना में बिठाया गया है। इनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हैं। केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्षद के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा पीड़ितों के साथ पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रही है। लेकिन, सरकार के दबाव में प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बल्कि पीड़ितों को उनके घर से बेघर करने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा ने आज शांतिपूर्ण तरीके से आज नगर बंद का आह्वान किया था। लेकिन, सरकार के दबाव में आकर पूरे नगर को छावनी के रूप में तब्दील किया है। सरकार आज ऐसे लोगों के साथ में है जो लोग गरीबों पर अत्याचार करते हैं। मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी इतने दिनों से केवल जांच चल रही है। FIR दर्ज नहीं हो रही है। यह शर्मनाक है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्थ हो गई है। सरकार पूरी तरफ से तस्करों के साथ में लगी हुई है। यहां पर सभी तरह के माफियों का राज चल रहा है। इसी का भाजपा विरोध करती है। 10 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का है आरोप पार्षद कोमल सेना पर PM आवास का लाभ दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए से ज्यादा कि धोखाधड़ी का आरोप लगा है। वार्ड के 40 से ज्यादा लोगों ने PM आवास का लाभ लेने के लिए 25-25 हजार रुपए महिला पार्षद को दिए थे। साल 2020 में वार्ड में घूम-घूम कर लोगों से कहती रही कि एक ऑफर आया है, 25 हजार रुपए दो और PM आवास पाओ। लेकिन यह ऑफर केवल झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के लिए है। वहीं पार्षद ने अपने ऊपर लगे इस आरोप को निराधार बताया था।