छत्तीसगढ़ में 14 और कोरोना संक्रमित… दुर्ग से 8 और कवर्धा से 6…

इम्पेक्ट न्यूज. दुर्ग / रायपुर

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित 14 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 8 दुर्ग जिला से और 6 कवर्धा जिला से हैं।

इसके साथ प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 50 से पार कर गयी है। आज देर शाम प्रदेश में 14 नये कोरोना के मरीज मिले हैं। इन मरीजों में 8 दुर्ग और 6 कर्वधा के हैं। कवर्धा कलेक्टर अवनीश शरण ने पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक सभी मरीज हैदराबाद से आये थे, जिन्हें जिला प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन करके रखा गया था। कराये गये उन तमाम लोगों की जांच में 8 लोगों पाजेटिव पाये गये हैं।

इन सभी को कबीरधाम के रेंगाखार क्वांरटीन सेंटर में रखा गया था।वहीं दुर्ग में 8 नये मरीज मिले हैं।

दुर्ग में मिले 8 नये मरीज को लेकर जानकारी मिली है कि इन सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था, जिनकी जांच में अब कोरोना की पुष्टि हुई है। जल्द ही इन सभी मरीजों को रायपुर के एम्स में शिफ्ट कराया जायेगा।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!