मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 41 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 1 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 1 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 1 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 2 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 2 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 2 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 2 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 2 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 3 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 3 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 4 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 4 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 7 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 7 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 7 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 7 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 7 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे
छत्तीसगढ़

युवा देशहित में समर्पण के साथ कार्य करें: राज्यपाल हरिचंदन

रायपुर

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को राजभवन में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय के कैडेट्स का एट होम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बटालियन के वे एन.सी.सी. कैडेट्स शामिल हुए, जिन्होंने नई दिल्ली में इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, ब्रिगेडियर श्री विक्रम सिंह चौहान वाई.एस.एम, विंग कमाण्डर श्री विवेक कुमार, कर्नल श्री प्रदीप सहित कैडेट्स के परिजन उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कैडेट्स को गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पूरे देश में 6 वां स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सैन्य अधिकारियों को भी बधाई दी, जिन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण से कैडेटों को प्रशिक्षण देकर आगे बढ?े का मार्ग प्रशस्त किया और उन्हें इस स्तर तक पहुंचाया। हरिचंदन ने एन.सी.सी. कैैडेट्स का आव्हान किया कि वे देशहित के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें और देश पर हमेशा गर्व करें। उन्होंने कहा कि वंचित वर्गो की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल, भारत विश्व में अपना महत्व साबित कर रहा है बल्कि देश के अंदर भी सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत 2047 की संकल्पना के लिए युवाओं को बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है जिससे देश के सभी युवा उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि एनसीसी एक ऐसा माध्यम है जो युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देकर उन्हें सैन्य गतिविधियों से अवगत कराता है और अनुशासन बनाए रखते हुए एकता की भावना विकसित करता है। एनसीसी संगठन द्वारा आयोजित शिविरों और कार्यक्रमों के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से आए कैडेट न केवल एक-दूसरे की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानते हैं बल्कि विदेशों में जाकर भारतीय संस्कृति का परिचय भी देते हैं, जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने विशेष रूप से एन.सी.सी. गर्ल्स बटालियन की सराहना की और कहा कि इसी प्रकार लड़कियों को परिजन द्वारा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने एन.सी.सी. द्वारा विभिन्न साहसिक गतिविधियों, प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में सहायता करने एवं सामाजिक कार्यों में भाग लिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कैडेट्स भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

ब्रिगेडियर श्री विक्रम सिंह चौहान वाई.एस.एम ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बता कि राज्य में इसकी 16 यूनिट कार्यरत है जिसमे 2 यूनिट गर्ल्स कैडेट्स की है। राज्य में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 23000 से अधिक कैडेट्स जुड़े हुए हैं। जिसे बढ़ाने की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने कहा कि 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' योजना के तहत कैडेट्स दूसरे राज्यों में जाकर वहां की संस्कृति से परिचित होते हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है।  

कार्यक्रम में कैडेट्स द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। राज्यपाल श्री हरिचंदन को मिराज 2000 का एरो मॉडल, भारतीय नौसेना का आईएनएस शिवालिक का मॉडल और एन.सी.सी. के ध्येय वाक्य को दशार्ता हुआ प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। राज्यपाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए कैडेट्स को पुरस्कृत किया।