Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
District Beejapur

दुकान में आग लगने से महिला जिंदा जली…

Getting your Trinity Audio player ready...

cgimpact news 

बीजापुर, 30 दिसम्बर। किराना दुकान में आग लगने से एक महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। नेलसनार के नगर निरीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा ने बताया कि सेवती 38 वर्ष अपना खुद का किराना दुकान संचालित करती थी, यह दुकान नेलसनार के मंदिर मोहल्ले में स्थापित रहा। कई सालों से दुकान के जरिए से ही अपना गुजारा करती थी।

पुलिस बताया कि कल रात दुकान में आग लग जाने से महिला जिंदा जल गई। पुलिस मामले की तफतीश कर रही है कि महिला जली है या जलाया गया है। श्री सिन्हा ने बताया कि मामला कायम कर जांच की जा रही है।
——-