गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 5 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 5 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 5 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 5 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 5 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 5 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 5 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 6 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 7 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 7 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 7 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 7 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 8 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 8 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 8 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 8 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 9 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 9 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 9 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
स्वास्थ्य

चमकदार त्वचा के लिए फल के छिलकों का उपयोग

क्या आप फलों को खाने के बाद उनके छिलकों को डस्टबिन में फेंक देती हैं। अगर हां, तो आज ही अपनी इस आदत को बदल लीजिए। इन छिलकों में कई सारे विटामिन होते हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कर सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके स्किन केयर के पैसे बचेंगे, बल्कि घर बैठे ही अच्छी त्वचा भी मिलेगी।

ऐसे में अब अगर आप कभी इन फलों को खाएं, तो उनके छिलके को फेंकने की बजाए इनसे फेस मास्क बनाकर अपने चेहरे का नूर बढ़ाने का काम करें। ऐसा करने से पोषण से युक्त ये फेस मास्क आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो लेकर आएंगे। जिससे आप भी फ्रेश महसूस करेंगी। आइए जानते हैं कि इन मास्क को किन फलों के छिलकों से बनाया जा सकता है। (फोटो साभार: Freepik/pixabay)

​पपीते का छिलका​

पपीते के छिलके में पैपेन नाम का एक एंजाइम होता है, जो त्वचा की रंगत में सुधार लेकर आता है। ये स्किन ब्राइटनिंग एजेंट का काम करता है और साथ ही उसे सॉफ्ट भी बनाता है। डार्क स्पॉट को हल्का करने के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाने से फायदा होता है।

इस तरह करें इस्तेमाल

पपीते के छिलके का पाउडर बना लें और फिर उसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर फेस पैक बना लें। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए और गुनगुने पानी से धो लें।

​अनार का छिलका​

अनार खाने के जितने फायदे होते हैं, उतने ही इसके छिलके को चेहरे पर लगाने के भी होते हैं। अगर आप पार्लर में फेशियल कराने के बाद भी रिजल्ट से खुश नहीं हैं, तो एक बार अनार के छिलकों से बने फेस पैक को लगाएं। छिलके में मौजूद एक्सफोलिएटिंग एजेंट आपकी स्किन टोन को बैलेंस करने में मदद करेंगे। इसे लगाने के बाद यकीनन आपके चेहरे पर ग्लो आएगा।

ऐसे करें इस्तेमाल

अनार के छिलकों का पाउडर बनाकर उसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला लें। फिर इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इससे काले धब्बे कम होंगे, तो झुर्रियां भी दूर होंगी।

​केले का छिलका​

केले के छिलके में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। ये दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं, तो स्किन पर ग्लो लेकर आते हैं। इसका इस्तेमाल चेहरे की सूजन, पिंपल्स और त्वचा की जलन को कम करने के लिए किया जा सकता है। वहीं, छिलके में मौजूद ल्यूटिन नाम का तत्व स्किन को नमी और पोषण देता है, जिससे त्वचा यंग दिखती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

केले के छिलकों के सफेद रेशों में एलोवेरा जेल मिलाएं और उसे आंखों के नीचे लगाएं। इससे डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिलेगा।
छिलके को अपने चेहरे पर कुछ देर अच्छी तरह से रगड़ें और फिर उसके ऊपर गुलाब जल लगाएं। 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर फेस वॉश कर लें।

​संतरे का छिलका

विटामिन सी से भरपूर संतरे के छिलके का नेचुरल फेस क्लींजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ये चेहरे से ब्लैक स्पॉट हटाने, पिंपल्स के निशान को हल्के करने और सन टैन को दूर करने में मदद करता है। गर्मियों में अपनी स्किन की चमक बनाए रखने के लिए आप इसके छिलकों से फेस पैक बना सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में संतरे के छिलकों का पाउडर मिलाएं और 2-3 बूंद नींबू का रस डालें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद फेस वॉश कर लें।
संतरे के छिलके के पाउडर में चंदन पाउडर और गुलाब जल या नींबू का रस डालें। इसे स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करें। ये सन टैन और डैड स्किन निकालने में मदद करेगा।