गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 14 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 14 मिनट पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 14 मिनट पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 14 मिनट पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 29 मिनट पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 1 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 1 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 1 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 1 घंटे पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष 1 घंटे पहले 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी 1 घंटे पहले मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 1 घंटे पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 2 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 2 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 2 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 3 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 3 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी
छत्तीसगढ़

जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक भव्य एवं विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के संयोजक श्री जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में 50 हजार से अधिक शिवभक्तों शामिल होंगे। यात्रा को लेकर क्षेत्र के शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।

कांवर यात्रा समिति के संयोजक श्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांवर यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था, अनुशासन, सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रतिवर्ष हजारों शिवभक्त ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के उद्देश्य से इस यात्रा में शामिल होते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालु पाटन के ओग्गर तालाब में विराजमान भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लेकर टोलाघाट के लिए 9:00 बजे प्रस्थान करेंगे।

संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने पाटन क्षेत्र के सभी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों, युवा मंडलों, महिला समूहों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओं, स्वयंसेवकों एवं समस्त शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या समिति का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता का महापर्व है।

*एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम से दान से बनेगा महाप्रसाद*

टोलाघाट पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम से प्राप्त दान से महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए अन्न एवं सहयोग से तैयार महाप्रसाद का वितरण सभी शिवभक्तों के बीच किया जाएगा। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोलाघाट पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।

*त्रिकालदर्शी परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई महाराज होंगे शामिल*

मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश त्रिकालदर्शी परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई महाराज जी भी टोलाघाट पहुंचकर कांवर यात्रियों एवं शिवभक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उपस्थित रहेंगे।

*50 हजार से अधिक शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना*

बोल बम कांवर यात्रा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य यात्रा में पाटन सहित आसपास के क्षेत्रों से 50 हजार से अधिक शिवभक्तों के टोलाघाट पहुंचने की संभावना है। यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

*सोनहा बादर की होगी अनुपम सांस्कृतिक प्रस्तुति*

टोलाघाट में धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध गायक जितेंद्र साहू कृत ‘सोनहा बादर’ की अनुपम सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी, जिसका शिवभक्त एवं श्रद्धालु आनंद लेंगे।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक निकलने वाली इस भव्य कांवर यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।