शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 56 मिनट पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 2 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 2 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 2 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 2 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 2 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 4 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 4 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 4 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 4 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 4 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 4 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 4 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 4 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 4 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 5 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

‘आज गर्भगृह में आएंगे रामलला…’, निर्माण कमेटी के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया राम मंदिर कितना तैयार

अयोध्या

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. इसे लेकर देशभर में भक्तों का उत्साह बढ़ा हुआ है. लेकिन इस बीच विपक्ष राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुए बगैर प्राण प्रतिष्ठा कराने को लेकर निशाना साधता रहा है. ऐसे में अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर तो बन गया है.

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो गया है. रामलला के मंदिर में गर्भगृह होगा, यहां पांच मंडप होंगे. मंदिर ग्राउंड फ्लोर पर होगा. मंदिर बनकर पूरा हो गया है.

हालांकि, उन्होंने कहा कि मंदिर के फर्स्ट फ्लोर में अभी थोड़ा काम बचा है. यहां राम दरबार होगा. मंदिर का दूसरा फ्लोर अनुष्ठान के लिए हैं. यहां अलग-अलग तरह के यज्ञ और अनुष्ठान होंगे.

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर लगभग 12.30 बजे मुहूर्त होगा. इससे पहले पूजा विधि शुरू कर दी गई है और शायद कल रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा.

भगवान राम कैसे राजनैतिक हो सकते हैं?

यह सवाल पूछने पर कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान को एक तरह से राजनैतिक मुद्दा बना दिया गया है. इस पर नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मुझे एक बात समझ नहीं आती, क्या भगवान राम राजनैतिक बन गए हैं या फिर उनके भक्त उन्हें राजनैतिक बना रहे हैं. सवाल ये है कि क्या भगवान राम राजनैतिक हो गए हैं?

उन्होंने कहा कि क्या भगवान राम राजनैतिक बनने के बाद अलग-अलग लोगों को अलग-अलग दृष्टि से देख रहे हैं? क्या वो अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरीके से आशीर्वाद दे रहे हैं? हम उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम मानते हैं. अगर वो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं तो उन्हें राजनीति से कैसे जोड़ा जा सकता है? ये हमारा नजरिया है कि हम इसे राजनीतिक समझ रहे हैं जबकि भगवान की दृष्टि में तो सब समान हैं और वो यथावथ ही रहेंगे.

वहीं, लक्ष्मण सेवा के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने बताया कि रामलला की योगीराज द्वारा बनाई गई मूर्ति को ट्रक में रखा गया है. मूर्ति इतनी भारी थी की क्रेन के सहारे उसे ट्रक में लेटाकर रखवाया गया है. मूर्ति को उस समय निकाला जाएगा, जब सन्नाटा होगा और भीड़-भाड़ नहीं होगी. माना जा रहा है कि देर रात मूर्ति को निकाला जा सकता है. मूर्ति का भ्रमण कराने के बाद इसे राम मंदिर परिसर में दाखिल किया जाएगा. बता दें कि रामजी गुप्ता ने राम मंदिर आंदोलन में विशेष भूमिका निभाई थी और विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़े रहे हैं.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा की.

बता दें कि 22 जनवरी को श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इससे पहले 16 जनवरी के राम लला की पुरानी और नई दोनों मूर्तियां नए राम मंदिर में स्थापित की जाएंगी. इसके अतिरिक्त, भगवान राम की मूर्ति का नेत्र आवरण 22 जनवरी को पीएम मोदी द्वारा खोला जाएगा. 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने इस अवसर पर श्रद्धा रखते हुए सभी धार्मिक प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं का पालन करने की प्रतिबद्धता जताई है. वहीं, पीएम मोदी ही भगवान राम का नेत्रपट खोलेंगे.

वहीं, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में सियासत भी जारी है. कांग्रेस और AAP सहित विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है.