गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 7 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 7 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 7 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 7 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 7 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 8 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 9 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 9 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 9 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 9 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 10 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 10 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 10 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 10 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 11 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 11 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 11 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 11 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 11 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
राष्ट्रीय

‘जो विमान उड़ रहा उसमें बम है’, धमकी से लखनऊ से बेंगलुरु तक मचा हड़कंप

बेंगलुरु 
लखनऊ से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E231 को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अंतिम अप्रोच के दौरान क्रू को विमान में बम होने की धमकी के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद पायलट और क्रू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए। 

फ्लाइट ने सुबह करीब 9:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. विमान के सुरक्षित उतरने के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को बम की धमकी के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की जांच शुरू कर दी। 

बम धमकी की सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, CISF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। विमान की गहन तलाशी और सुरक्षा जांच की गई।प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि धमकी वाला पत्र विमान में सवार किसी यात्री ने रखा हो सकता है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

क्रू ने तत्काल इसकी जानकारी पायलट को दी, जिसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को धमकी की सूचना दी। इसके बाद विमान को सुरक्षा जांच के लिए रनवे के पास एक निर्धारित स्थान पर ले जाकर पार्क किया गया और सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।

अधिकारियों की तरफ से SOP के तहत विमान की पूरी तरह से तलाशी ली जा रही है. विमान के अंदर के हिस्सों के साथ-साथ सामान और अन्य जरूरी स्थानों की भी जांच की जा रही है। 

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर बम की धमकी को होक्स यानी फर्जी होने की आशंका है. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं और विस्तृत जांच पूरी होने तक सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। 

फिलहाल विमान सुरक्षित है और जांच जारी है. अधिकारियों की विस्तृत जांच के बाद ही यह साफ होगा कि धमकी का स्रोत क्या था और यह वास्तविक थी या महज अफवाह. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है।