शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 4 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 4 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 4 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 4 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 4 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 4 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 6 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 6 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 6 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 6 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 6 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 6 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 6 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 6 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 6 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 7 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

बांग्लादेश की नवनिर्वाचित शेख हसीना सरकार ने अपने विदेश मंत्री डॉ. हसन महमूद को फरवरी, 2024 में भारत भेजने का फैसला किया

नई दिल्ली
बांग्लादेश की नवनिर्वाचित शेख हसीना सरकार ने अपने विदेश मंत्री डॉ. हसन महमूद को फरवरी, 2024 में भारत भेजने का फैसला किया है। डॉ. महमूद 07 फरवरी से अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली आएंगे। बताया जा रहा है कि पिछले आम चुनाव में विजयी होने के बाद पीएम हसीना भारत को अपनी सरकार को लगातार मदद देने के लिए धन्यवाद देने के खास उद्देश्य से विदेश मंत्री नई दिल्ली भेज रही हैं।
 
भारत के सहयोग वाले प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा
वैसे डॉ. महमूद ने दो दिन पहले ही युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की है। फरवरी में अपने दौरे में वह भारत और बांग्लादेश के बीच नवंबर, 2023 में विदेश मंत्रालय के स्तर पर हुई वार्ता को आगे बढ़ाएंगे। बांग्लादेश के कूटनीतिक सूत्रों ने बताया है कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के सहयोग से चलने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करना, द्विपक्षीय कारोबार को तेज करने के लिए भावी उपायों पर बात करना और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं पर बात करना होगा।

भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय  कारोबार में 60 फीसदी बढ़ोतरी
भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय कारोबार पिछले वित्त वर्ष 60 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 14 अरब डॉलर को पार कर गया था। भारतीय उत्पादों के लिए बांग्लादेश दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा बाजार बन गया है। भारत ने वर्ष 2010 के बाद साथ अरब डॉलर का सस्ता कर्ज बांग्लादेश को उपलब्ध कराया है। बांग्लादेश को मदद देने वाला सबसे बड़ा देश भारत बन चुका है। चीन की तरफ से भी बांग्लादेश को भारी-भरकम मदद देने का ऐलान किया गया था, लेकिन वहां की सरकार श्रीलंका के हालात के बाद चीन से आर्थिक मदद पर काफी सोच समझ कर फैसला कर रही है।

रेल मार्गों की नए सिरे से हुई शुरुआत
पीएम मोदी की सरकार ने न सिर्फ पिछले दस वर्षों में बांग्लादेश को ढांचागत सुविधाओं को विकसित करने में खूब मदद किया है, बल्कि हाल ही में जब अमेरिकी प्रशासन बांग्लादेश सरकार पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी, तब भारत सरकार ने पीएम हसीना को कूटनीतिक तरीके से मदद की। आजादी से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच जितने रेल मार्ग थे, उन सभी को हाल के वर्षों में नये सिरे से शुरू किया जा चुका है।
 
भारत को चट्टोग्राम पोर्ट इस्तेमाल करने की छूट
बांग्लादेश ने पिछले वर्ष चट्टोग्राम पोर्ट के इस्तेमाल की छूट भारत को दी है। भारत चट्टोग्राम पोर्ट और मोंगला पोर्ट को पूरी तरह से अपने पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। पिछले वर्ष इससे जुड़ी रेल परियोजना का शुभारंभ हुआ था। माना जा रहा है कि दोनों देशों की सरकारों के बीच सहयोग का यह अगला महत्वपूर्ण कदम होगा जिसके बारे में बांग्लादेश के विदेश मंत्री की आगामी यात्रा में बातचीत होगी।