Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking NewsRajneeti

बृजमोहन, अजय चंद्राकर और सुंदरानी की याचिका पर आया है फैसला, सीएम बघेल बोले-जोगी से दुश्मनी नहीं, भाजपा ने शुरू की थी जांच

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। जाति को लेकर श्री जोगी के बयान पर जवाब देते हुए श्री बघेल ने कहा कि भाजपा ने जोगी की जाति पर सवाल उठाया था, उन्होंने ही जांच शुरू की थी। नियम के अनुसार जाति का निर्धारण छानबीन समिति करती है।

उसी नियम का पालन किया गया है। श्री बघेल ने कहा कि जोगी की जाति को लेकर बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने याचिका लगाई थी। ये तीनों नेता किस पार्टी से है यह सबको पता है।

गौरतलब है कि हाल ही में छानबीन समिति ने कहा था कि अजीत जोगी आदिवासी नहीं है। जिसके बाद मंगलवार को पूर्व सीएम जोगी ने इस संबंध में प्रेस वार्ता भी की। श्री जोगी ने कहा कि वे आदिवासी ही हैं। जोगी ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने उन्हें सर्वोच्च आदिवासी नेता माना था, लेकिन भूपेश बघेल नहीं मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *