शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 5 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 5 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 5 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 5 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 5 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 6 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 6 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 7 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 7 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 8 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 8 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 8 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 8 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 8 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 8 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 8 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 8 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 26 राफेल विमानों की डील की भी होगी समीक्षा

नई दिल्ली
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच होने वाली बैठक में 26 राफेल विमानों तथा तीन स्कार्पियन पनडुब्बियों की खरीद को लेकर प्रगति की समीक्षा होगी। पिछले कुछ वर्षों से फ्रांस रक्षा क्षेत्र में भारत के बेहद नजदीकी साझीदार के तौर पर उभरा है। इस यात्रा के दौरान यह साझेदारी और गहरी होने की उम्मीद है। इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच लॉजिस्टिक को लेकर भी नए समझौता होने के आसार हैं। आपको बता दें कि मैक्रों जयपुर में लैंड करेंगे, जहां पीएम मोदी उनके साथ एक रोड शो भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल 14 जुलाई को जब फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे तो उस दौरान 26 राफेल विमानों और तीन स्कार्पियन पनडुब्बियों की खरीद को लेकर समझौता हुआ था। तब से दोनों देशों द्वारा इस सौदे को अंतिम रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें कीमतें भी शामिल हैं। इस मामले में सबसे अहम यह है कि स्कार्पियन पनडुब्बियों का निर्माण भारत में होना है है और दोनों देशों के बीच हुए एक समझौते के तहत गार्डनरीच शिपयार्ड और फ्रांस का नेवल ग्रुप भारत में पोतों का निर्माण कर दूसरे देशों को भी बेचेंगे। मेक इन इंडिया के लिए यह समझौता अहम है।

इस यात्रा के दौरान इन तीनों समझौतों के जमीन पर उतरने के आसार हैं। इसके अलावा जैंतापुर परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए फ्रांस से रिएक्टरों की आपूर्ति के लंबित मुद्दे पर भी इस दौरान चर्चा हो सकती है। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं की बैठक में जिन अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, उनमें रक्षा, नागरिक परमाणु कार्यक्रम के अलावा, आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा, सुरक्षा, धरती और नागरिक क्षेत्रों से जुड़े मामलों में भागीदारी, साइबर, सुरक्षा, अंतरिक्ष, हिन्द प्रशांत क्षेत्र तथा रणनीतिक रोडमैप 2047 शामिल है।

छठी बार फ्रांस बना मुख्य अतिथि
गणतंत्र दिवस समारोह में सबसे ज्यादा छह बार फ्रांस को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इससे पूर्व चार बार फ्रांस के राष्ट्रपति और एक बार प्रधानमंत्री भारत आ चुके हैं। इस समारोह में ब्रिटेन पांच बार तथा रूस और भूटान को चार-चार बार मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। फ्रांस 1976, 80, 98, 2008 तथा 2016 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बना है।

दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ा
विदेश मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो भारत और फ्रांस के बीच हाल के वर्षों में कारोबार में बढ़ोत्तरी हुई है तथा यह तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल दोनों देशों के बीच 13.5 अरब डालर का कारोबार हुआ है। फ्रांस की 600 कंपनिया भारत में कार्य कर रही हैं तथा भारतीय की 70 कंपनियां वहां हैं। दोनों देशों के संबंधों में आई प्रगाढ़ता से कारोबार में इजाफा होगा।

जयपुर में उतरेंगे मैक्रों, कर सकते हैं रोड शो
विदेश मंत्रालय ने हालांकि आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है लेकिन सूत्रों का दावा है कि मैक्रों की यात्रा दो दिनों की होगी। 25 को वह जयपुर में उतरेंगे। जहां उनके कुछ कार्यक्रम हैं तथा 26 को वे दिल्ली में रहेंगे तथा दिल्ली में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे। हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के साथ जयपुर में एक रोड़ शो भी संभव है।

विपक्षी नेताओं से मुलाकात
दो दिनों की यात्रा के दौरान मैक्रों विपक्ष के कुछ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। वे गणतंत्र दिवस समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन में एट होम में भी हिस्सा लेंगे।