गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 4 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 5 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 5 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 5 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 5 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 5 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 5 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 6 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 6 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 7 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 7 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 7 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 7 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 8 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 8 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 8 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 8 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 8 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 8 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
राजनीति

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका, पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट सकती है BJP

नई दिल्ली
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। अप्रैल-मई में वोटिंग के बाद चार जून को नतीजे आने हैं। यूपी में बीजेपी ने ज्यादातर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, लेकिन अब जिसपर सबकी नजरें हैं, वे वरुण गांधी हैं। पीलीभीत सीट से वर्तमान सांसद वरुण गांधी लंबे अरसे तक अपनी ही राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ बयान देते रहे। बीच-बीच में उनके पार्टी से नाराज होने की भी जानकारियां सामने आईं। सूत्रों के अनुसार, अब पीलीभीत से बीजेपी वरुण गांधी का टिकट काट सकती है।

सूत्रों के हवाले से बताया है कि पीलीभीत सीट से बीजेपी कभी कांग्रेस में रहे और इस समय यूपी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट दे सकती है। इसके अलावा, एक और मंत्री संजय गंगवार के नाम की भी चर्चा की गई है। हालांकि, आखिरी फैसला केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में किया जाएगा। मालूम हो कि जितिन प्रसाद यूपीए सरकार के समय केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। उनकी गिनती राहुल गांधी के करीबी नेताओं में होती थी। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली और फिर योगी सरकार में मंत्री बनाए गए।

एक दशक पहले वरुण गांधी की बीजेपी में फायरब्रांड नेताओं में गिनती होती थी। उन्हें यूपी का बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में भी देखा जाता था, लेकिन फिर 2017 में बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को सीएम बना दिया। पिछले कुछ सालों में वरुण गांधी किसान आंदोलन, बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों पर काफी मुखर रहे और यूपी व केंद्र की अपनी ही सरकारों पर हमला बोलते रहे। यही वजह है कि लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस बार पार्टी लोकसभा चुनाव में वरुण का टिकट काट सकती है।

वरुण गांधी पर क्या बोले अखिलेश यादव
जब-जब वरुण गांधी की बीजेपी से नाराजगी की अटकलें लगीं तो यह भी चर्चा में आया कि वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कयास लगाए गए और अब लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी ही अटकलें लग सकती हैं। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर टिप्पणी की है। अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद वरुण गांधी को लेकर कहा कि उनके बारे में हमारा संगठन फैसला लेगा। वरुण को लेकर एक और अटकलें लग रही थीं कि वे अमेठी से निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं और कांग्रेस व सपा उनका समर्थन कर सकती है। हालांकि, ऐसी चर्चाओं की पुष्टि नहीं की जा सकी है।