फिर शेयर बाजार ने तोड़ा रिकॉर्ड, Sensex-Nifty नए शिखर पर… एक साथ 2 गुड न्यूज का असर
मुंबई भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) हर रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है और सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी मार्केट ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. जोरदार तेजी के साथ शुरुआत करते हुए BSE Sensex 77,145.46 के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया, तो वहीं NSE Nifty ने भी ताबड़तोड़ तेजी दिखाते हुए 23,481.05 का नया हाई छू लिया. बीते कारोबारी दिन भी निफ्टी-50 ने रिकॉर्ड बनाया था. शेयर बाजार (Share Market) में गुरुवार को तेजी
Read More