संजय राउत ने कहा- महाविकास अघाड़ी में मतभेद नहीं, हम खुलकर हर मसले पर करेंगे चर्चा
मुंबई शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को सीट शेयरिंग पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि सीट शेयरिंग को चल रही किसी भी बयानबाजी पर ध्यान न दिया जाए। उन्होंने कहा, “अगर किसी सीट को लेकर मतभेद सामने आता है, तो हम साथ मिलकर बैठक करेंगे और इसके बाद फैसला लिया जाएगा, फिलहाल इस संबंध में जो भी खबरें चल रही हैं, उस पर ध्यान न देना ही मुनासिब रहेगा।
Read More