rain

National News

घाटी के चेरवान कंगन इलाके में फटा बादल, श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद

श्रीनगर  देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही भारी बारिश के कारण लगातार भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है। जम्मू कश्मीर के चेरवान कंगन इलाके में भी बादल फटने के बाद श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर के चेरवान कंगन क्षेत्र में रविवार सुबह बादल फटा। बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ आ गई। जिसके चलते श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद हो गया। यही नहीं, बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस आया है और मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई वाहन

Read More
Madhya Pradesh

आज इंदौर में सुबह से जारी है रुक-रुककर बारिश, सोमवार को भी जमकर बरस सकते हैं बादल

इंदौर इंदौर शहरवासियों को पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश से ही संतोष करना पड़ रहा है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले सप्ताहभर शहर में बादल छाने के साथ बारिश की निरंतरता देखने को मिलेगी। आज और सोमवार को इंदौर में अच्छी बारिश की संभावना है उसके बाद धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। सप्ताह के अंत तक शहर में हल्की बारिश ही होगी। ऐसे में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक,

Read More
Madhya Pradesh

झमाझम बारिश के बाद शहर में चलानी पड़ी नाव, कई इलाकों में जल भराव के हालात

दमोह दमोह जिले में शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव के हालात निर्मित हो गए हैं। शहर की सुभाष कॉलोनी में दूसरी बार नाव चलाकर 7 लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा है। यहां कमर से ऊपर तक पानी भर चुका था। जिसके बाद रात में ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दें जिले भर में शनिवार शाम से शुरु हुआ बारिश का दौर रातभर  चलता रहा। जिससे नदी नाले पर उफान पर आ

Read More
Madhya Pradesh

नर्मदा मंडला में खतरे के निशान से ऊपर, भोपाल-विदिशा में सुबह से तेज बरसात, 4 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल प्रदेश में वर्षा का मजबूत सिस्टम फिर सक्रिय हो गया गुरुवार को राजधानी भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है। रामनगर और छोटा पुल डूब गया है। मौसम विभाग ने भोपाल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोपाल में गुरुवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। इससे पुराने

Read More
Madhya Pradesh

भारी बारिश को लेकर यादव ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

भोपाल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के बड़े हिस्से में भारी बारिश की आशंका के बीच प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। डॉ यादव ने देर रात कहा कि राज्य में इन दिनों बारिश ज्यादा हो रही है। सरकार ने प्रशासन को अलर्ट किया है और जनता से भी आग्रह है कि वे सावधानी रखें। वर्षा की अधिकता है, पेड़ आदि के नीचे लोग खड़े होने से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान जहां पानी ज्यादा है, वहां आवश्यक सावधानी रखें। इसके साथ ही उन्होंने

Read More