ग्वालियर में तेज बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, भिंड का वैसली जलाशय ओवरफ्लो
ग्वालियर / जबलपुर मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम आगे बढ़ गया है। अब नए सिस्टम के एक्टिव होने तक प्रदेश में हल्की बारिश, तेज धूप और छांव वाला मौसम रहेगा। मंगलवार को हुई तेज बारिश से जबलपुर के बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए हैं। सभी गेट बुधवार को 1.6 मीटर तक खोले गए हैं। ग्वालियर-भिंड में आज सुबह तेज बारिश हुई। स्कूलों की छुट्टी रही। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इसका आदेश मंगलवार देर शाम जारी किया था।
Read More