मालवा-निमाड़ में 2 दिन तेज बारिश की संभावना, प्रदेश में अब तक गिर चुका 42.6 इंच पानी
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में इस बार मानसून जमकर बरसा है। अब तक एवरेज 42.6 इंच बारिश हो चुकी है। इस साल मानसूनी बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे है। हालांकि अभी भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने मालवा-निमाड़ (इंदौर-उज्जैन संभाग) में अगले 2 दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही जबलपुर-ग्वालियर संभाग भी भीगेंगे। इसके बाद मौसम खुलेगा और धूप निकलेगी। अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई भी हो सकती है। 19 जिलों
Read More