Thursday, November 12, 2026
news update

Mahakal temple

Madhya Pradesh

उज्जैन रेलवे स्टेशन से 6 मिनट में महाकाल मंदिर पहुंचाएगा रोप-वे

उज्जैन उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक आप रोप-वे से आ-जा सकेंगे। इसके लिए ओडिशा की एमएस इंफ्रा इंजीनियर कंस्ट्रक्शन कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने इनिशियल वर्क भी शुरू कर दिया है। उज्जैन रेलवे स्टेशन से नूतन स्कूल-महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय तक बनने वाला यह रोप-वे 1.76 किलोमीटर लंबा होगा। मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला (MDG) सिस्टम से ऑपरेट होने वाले रोपवे में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 3 स्टेशन बनाए जाएंगे। रोप-वे में 48 केबिन होंगे। हर 1 केबिन में एक समय में 10 लोग आ-जा सकेंगे।

Read More
Madhya Pradesh

महाकाल के सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले में 3 साल बाद आया फैसला, 3 को उम्रकैद

उज्जैन  महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड की हत्या के सनसनीखेज मामले में 3 साल बाद कोर्ट का फैसला आ गया है। जिला अदालत ने महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र के प्रभारी निनाद काले, सुरक्षाकर्मी भावना खेड़वनकर और सुनील शर्मा को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है, जबकि एक आरोपी को दोषमुक्त कर दिया गया है। इस मामले में आरोपियों को सजा दिलाने में डीएनए रिपोर्ट ने अहम भूमिका निभाई। हत्या के दौरान सुरक्षा गार्ड के हाथ में सुनील के बाल आ गए थे और पुलिस ने इन्हीं बालों

Read More
Madhya Pradesh

भगवान महाकाल की दिनचर्या 18 अक्टूबर से बदलेगी, आधा घंटा देरी से करेंगे भोजन

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा 18 अक्टूबर से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदलेगी। सर्दी के मौसम में अवंतिकानाथ सुबह आधा घंटा देरी से भोजन करेंगे। भस्म आरती में भगवान को गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। प्रतिदिन होने वाली पांच में तीन आरती का समय भी बदलेगा। दिनचर्या में बदलाव का यह क्रम फाल्गुन पूर्णिमा तक चलेगा। गर्म जल से स्नान पं. महेश पुजारी ने बताया कि महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में गर्मी व सर्दी के क्रम में प्रत्येक छह माह में भगवान की दिनचर्या बदलती

Read More
Madhya Pradesh

महाकाल मंदिर को उड़ाने की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम से लेटर

उज्जैन  राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1 अक्टूबर को एक पत्र मिला है, जिसमें उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा है। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है।  जिसमें 2 नवंबर को उज्जैन के महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही जयपुर, उदयपुर, बूंदी, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, हनुमानगढ़ और गंगानगर रेलवे स्टेशनों को बम

Read More
Madhya Pradesh

महाकाल मंदिर में ATM की तर्ज पर मशीनों से मिलेंगे लड्डू प्रसाद, रोजाना बनते हैं 50 क्विंटल से अधिक लड्डू

उज्जैन उज्जैन में महाकाल के भक्तों को दिया जाने वाला लड्डू प्रसाद अब जल्द ही अत्याधुनिक प्लांट में तैयार होगा। इस प्लांट के लिए महाकाल अन्न क्षेत्र के पास नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। महाकाल मंदिर का लड्डू प्रसाद भक्तों को जल्द ही अत्याधुनिक प्लांट में तैयार होकर मिलेगा। लड्डू प्रसाद के लिए ऑटोमेटिक यूनिट डाली जाएगी। इसके लिए मंदिर समिति ने नए अन्नक्षेत्र भवन के समीप नई बिल्डिंग बनाने के लिए स्थान फाइनल किया है। इस बिल्डिंग को बनाने के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण को निर्माण एजेंसी नियुक्त

Read More