bjp chhattisgarh

NazriyaPoliticsState News

आखिर क्यों टल रहा है छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार…

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बार-बार उठ रही चर्चाओं और इसके बार-बार टलने की स्थिति ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने दिसंबर 2023 में सत्ता संभालने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को लेकर सुगबुगाहट बनी हुई है। हालांकि, 16 अप्रैल 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, और यह आने वाले दिनों में कब होगा कोई नहीं जानता। इस टालमटोल के पीछे कई राजनीतिक, सामाजिक और

Read More
District Bastar (Jagdalpur)State News

नौ महीने में 80 प्रतिशत चुनावी घोषणाएँ पूरी – किरण देव

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर। जगदलपुर विधानसभा सभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपने गृह क्षेत्र को लेकर यह दावा किया कि नौ महीने में चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं में से लगभग 80 प्रतिशत घोषणाएँ पूरी हो चुकी हैं। माता दंतेश्वरी का आशीर्वाद रहा तो शेष बचे वादों को भी पूरा करने का अवसर मिलेगा। श्री देव रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में इम्पेक्ट के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन के अवसर पर लोगों का जिस तरह का आशीर्वाद

Read More
CG breakingPoliticsState News

कांग्रेस से भाजपा में शामिल किए गए आयतीत नेताओं से जमीन में बढ़ रहा असंतोष… सभी को साधने संगठन की पसंद से सीएम बनाएंगे अपना दो राजनीतिक सलाहकार… निगम-मंडल पर भी मंथन पूरा, इसी हफ्ते आ सकती है सूची…

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य निर्माण के बाद मुख्यमंत्री के सलाहकार के तौर पर राजनीतिक संतुलन की परिपाटी लगातार 18 साल तक नहीं रही। पर अब पांच बरस पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौर से यह क्रम प्रारंभ हुआ। अब यही व्यवस्था मौजूदा विष्णुदेव सरकार में कायम रखने की कवायद है। खबर है कि मुख्यमंत्री निवास में दो और सलाहकारों की नियुक्ति होने जा रही है। इसके लिए भाजपा संगठन की ओर से पूर्व प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी का नाम करीब—करीब तय माना जा रहा है। वहीं दूसरे नाम

Read More
District BeejapurPolitics

बीजापुर के ‘अजय’ अब पराजित योद्धा! 15 बरस बाद सत्ता वापसी के बाद कांग्रेस से बाहर… चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए अब वहां से भी बाहर कर दिए गए…!

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। राजनीति में ‘नकारात्मकता’ का मतलब आपका ‘अस्तित्व’ ही खतरे में पड़ सकता है… यदि इस कथन को सही तरह से समझना हो तो छत्तीसगढ़ के दक्षिण—पश्चिम जिला बीजापुर के एक युवा नेता अजय सिंह को करीब से देखना पड़ सकता है। हमेशा विवादों के साथ चोली—दामन का साथ लेकर चलने वाले अजय सिंह 2013 में झीरम माओवादी हमले में जीवित बचने वाले वे कांग्रेसी नेता हैं जो हमेशा माओवादियों के निशाने पर रहे। सलवा जुड़ूम के दौर में अपने नेता महेंद्र कर्मा के साथ जुड़कर इस अभियान

Read More
D-Bastar DivisionD-Raipur-DivisionPolitics

एक मंत्री बस्तर से… एक रायपुर से… आधा दर्जन नामों की चर्चा!

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बाद कद्दावर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकृत होने के बाद अब दो मंत्री की शपथ का इंतजार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व हमेशा से चौंकाता रहा है। ऐसे में यह कयास लगाना कठिन है कि किसे विष्णु मंत्री मंडल में स्थान हासिल होगा और वे सांय—सांय काम कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्यपाल से करीब पौन घंटे तक मुलाकात की। अंदर में जो भी बातें हुई हों पर बाहर आकर उनका यह कहना कि ‘छत्तीसगढ़ में

Read More
error: Content is protected !!