मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 25 मिनट पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 29 मिनट पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 49 मिनट पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 59 मिनट पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 1 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 1 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 1 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 2 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 2 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 2 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 2 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 2 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 2 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 3 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 3 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 3 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 4 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील
व्यापार

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, ऑलटाइम हाई पर निफ्टी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

मुंबई

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को शानदार तेजी आई है. निफ्टी आज इतिहास बनाते हुए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. इंट्राडे के दौरान निफ्टी ने 22,806.20 लेवल को टच किया है. हालांकि कुछ देर बाद निफ्टी 228.45 अंक चढ़कर 22,826.25 पहुंच गया.

बीते तीन कारोबारी दिनों से शेयर बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही थी, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर बाजार उछाल भरने लगा. धीमी शुरुआत के बाद अचानक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के Sensex और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के Nifty में जोरदार तेजी आ गई है. BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स Sensex बुधवार को 74,221 के स्तर पर बंद हुआ था और गुरुवार को ये 74,253 पर ओपन हुआ. फिर अचानक से ये इंडेक्स उछाल भरने लगा और दोपहर 11.30 बजे पर ये 444.23 अंक उछलकर 74,665.29 के स्तर पर कारोबार करने लगा.

निफ्टी ने आज रचा इतिहास
NSE का Nifty बढ़त के साथ 22614 के स्तर पर ओपन हुआ था और कुछ ही देर में ये रफ्तार भरते हुए 22800 लेवल को पार कर गया. बीते कारोबारी दिन बुधवार को निफ्टी 22,597.80 के लेवल पर क्लोज हुआ था. वहीं सेंसेक्‍स की बात करें तो यह आज दिन के कारोबार के दौरान 74,991.08 पर पहुंच गया है. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 27 शेयरों में तेजी आई है. एक्सिस बैंक ने करीब 4 फीसदी की उछाल दर्ज की है.

इन शेयरों में आई शानदार तेजी
निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा 5 फीसदी की तेजी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में है. उसके बाद एक्सिस बैंक और एलएंडटी के शेयर में करीब 3 फीसदी की तेजी है जबकि मिडकैप सेगमेंट में फिर रेलवे स्टॉक्स का जलवा है. RVNL के शेयर में 8 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. इसके साथ ही IRFC के शेयर में दमदार 7 फीसदी की रैली है.

निफ्टी के 100 शेयर 52 वीक के हाई पर
एनएसई लिस्‍टेड 2,572 शेयरों में से कारोबार हो रहा था, जिसमें से 1,220 शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे थे. जबकि 1,242 शेयरों में गिरावट जारी है. वहीं 110 शेयर अनचेंज हैं. 101 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 17 शेयर 52 सप्‍ताह के लो पर हैं. 79 शेयरों में अपर सर्किट देखा जा रहा है, जबकि 56 शेयर गिरावट पर हैं.