शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 17 मिनट पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 25 मिनट पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 27 मिनट पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 36 मिनट पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 47 मिनट पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 47 मिनट पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 55 मिनट पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 1 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 1 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 1 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 1 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 1 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 1 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा 1 घंटे पहले ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा 1 घंटे पहले Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 1 घंटे पहले ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 2 घंटे पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव 2 घंटे पहले नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी 2 घंटे पहले TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या 2 घंटे पहले दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या
व्यापार

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा

मुंबई 

आज कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी के दाम उछल गए। चांदी एक झटके में 6000 रुपये महंगी होकर 151800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। जबकि, गोल्ड के भाव 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम से उछलकर 124229 रुपये पर पहुंच गए। यह ताजा रेट एमसीएक्स के हैं। सर्राफा बाजारों में दोपहर को जब रेट खुलेंगे तो इससे अलग हो सकते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में जोरदार वापसी
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजारों में छुट्टी के चलते बिकवाली का दबाव कम होने और एआई से जुड़ी चिंताओं के कारण शेयर बाजारों में जारी उथल-पुथल थमने से सोने को सहारा मिला। सोना इस सप्ताह की शुरुआत में सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था।

रॉयटर्स के मुताबिक स्पॉट गोल्ड शुक्रवार को 1.6% चढ़कर 3,622.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस सप्ताह अब तक सोने की कीमत में करीब 2.7% की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 2.6% उछलकर 3,621.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी 4.6% उछली, प्लैटिनम और पैलेडियम में भी तेजी
शुक्रवार को चांदी की कीमत 4.6% बढ़कर 43.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसके अलावा प्लैटिनम 2.6% चढ़कर 1,323.78 डॉलर और पैलेडियम 3.3% बढ़कर 901.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

दबाव बरकरार फिर भी चढ़े सोने के भाव
अमेरिका में मजबूत आर्थिक आंकड़ों और बढ़ती महंगाई ने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका को मजबूत किया है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने तीसरी तिमाही में शुरुआती अनुमान से ज्यादा तेजी से वृद्धि दर्ज की, जबकि अक्टूबर में महंगाई भी बढ़ी।

ब्याज दरें बढ़ने से सोने जैसे ऐसे निवेश की मांग प्रभावित होती है, जिस पर कोई ब्याज नहीं मिलता। हालांकि, गुरुवार को थैंक्सगिविंग की छुट्टी के कारण अमेरिकी शेयर बाजार बंद रहने से सोने पर बिकवाली का दबाव कम हुआ।

वीटी मार्केट्स के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर रॉस मैक्सवेल के मुताबिक, सोने में रिकवरी की कोशिश जारी है, लेकिन आगे की तेजी अमेरिकी डॉलर, वास्तविक ब्याज दरों और इन्वेस्टमेंट के लिए फंड फ्लो पर निर्भर करेगी।

चीन में सोने का आयात बढ़ा: इस बीच, चीन का हांगकांग के रास्ते प्योर गोल्ड का आयात अक्टूबर में 1.6% बढ़कर अप्रैल के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इससे भी सोने की मांग को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं।