शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 13 मिनट पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 8 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 8 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 9 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 9 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 9 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 9 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 9 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 9 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 11 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 11 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 11 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 11 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 11 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 11 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 11 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 11 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 11 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात
टेक्नोलॉजी

इंस्टाग्राम का हैकिंग का खतरा: अपने अकाउंट को सुरक्षित बनाएं इन आसान तरीकों से!

सोशल मीडिया पर सावधान रहें. कुछ लोग धोखे से आपकी निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर सकते हैं. इसे 'फिशिंग' कहते हैं,  ये बहुत खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे आपकी जानकारी, पैसा और ऑनलाइन पहचान सब चोरी हो सकती है. Instagram जैसी बड़ी सोशल मीडिया पर भी ये खतरा रहता है. चोर कई तरह से आपको बेवकूफ बनाकर आपका अकाउंट चुराने की कोशिश कर सकते हैं. इससे आपकी पहचान चुराई जा सकती है, आपके पैसे का नुकसान हो सकता है या आपकी निजी जानकारी गलत हाथों में जा सकती है. आइए जानते हैं हैकर्स कैसे आपको अकाउंट तक घुस सकते हैं और जानिए इससे कैसे सुरक्षित रहा जाए…

संदिग्ध लिंक पर न करें क्लिक

स्कैमर्स ज्यादातर मामलों में डायरेक्ट मैसेज या फिर कमेंट से सामने वाले को फ्री आइटम्स, अकाउंट वेरिफिकेशन या फिर किसी चीज का लालच देकर लिंक पर क्लिक कराने की कोशिश करते हैं. इसलिए अगर आपको मन ललचाने वाला मैसेज मिलता है तो उस पर क्लिक न करें.

मैसेज भेजने वाले को वेरिफाई करें

अगर आपको किसी अनजान व्यक्ति से कोई मैसेज आता है तो उस पर जल्दी भरोसा न करें. पहले उनका प्रोफाइल अच्छे से देखें और पता लगाएं कि वो असली लगते हैं या नहीं.

अपनी निजी जानकारी किसी को न बताएं

कुछ लोग आपको धोखा देकर आपकी पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड का नंबर या आधार कार्ड नंबर जैसी अहम जानकारी चुराने की कोशिश कर सकते हैं. कभी भी किसी को, चाहे वो कोई मैसेज में बात कर रहा हो या कमेंट में, ऐसी जानकारी न दें. याद रखें, असली Instagram कभी भी इन तरीकों से आपकी पासवर्ड नहीं मांगेगा. अगर कोई आपसे ऐसी जानकारी मांगता है तो समझ जाएं कि वो आपको ठगने की कोशिश कर रहा है.

थर्ड पार्टी ऐप्स से सावधान

ठीक उसी तरह जैसे आप अपने फोन पर सिर्फ भरोसेमंद दुकानों से ऐप डाउनलोड करते हैं, वैसे ही Instagram पर भी यही नियम लागू होता है. अज्ञात लिंक्स या ऐप्स से दूर रहें, जो आपको असली Instagram ऐप में न मिलने वाले फीचर्स का लालच देते हैं. सिर्फ Apple App Store या Google Play Store से ही ऐप्स डाउनलोड करें. ये स्टोर सुरक्षित हैं और आपके फोन को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.

इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स या लाइक्स बढ़ाने के झांसे में न आएं

कुछ वेबसाइट या ऐप्स आपको फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने का लालच देते हैं, लेकिन ये अक्सर नकली होते हैं. वो आपको अपना इंस्टाग्राम पासवर्ड बताने या अपने फोन में खतरनाक प्रोग्राम डालने के लिए कह सकते हैं. इन झांसों से दूर रहें.

कैसे रहें सुरक्षित?

2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू करें: यह एक चेक पोस्ट की तरह काम करता है. लॉग इन करने के लिए आपको अपना पासवर्ड तो डालना ही होगा, साथ ही अपने फोन या ईमेल से मिलने वाला एक कोड भी डालना होगा. मान लीजिए कोई आपका पासवर्ड चुरा लेता है, तब भी वो बिना उस कोड के आपके अकाउंट में घुस नहीं सकेगा.

मजबूत पासवर्ड रखें: अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए एक ऐसा पासवर्ड बनाएं जिसे याद रखना तो आसान हो, लेकिन दूसरों के लिए मुश्किल हो. बहुत ज़्यादा आसान या आम शब्दों जैसे "password123" या "iloveyou" का इस्तेमाल न करें. मिला-जुला पासवर्ड बनाएं जिसमें बड़े और छोटे अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर (जैसे !@#$%^&*) शामिल हों. याद रखें, एक ही पासवर्ड को कई जगह इस्तेमाल न करें.