मुठभेड़ में तीन लाख का इनामी सेक्शन कमांडर ढेर…

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

कल शाम को तोंगपाल थानाक्षेत्र में डीआरजी व जिला बल जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें कांगेर घाटी एरिया कमेटी का सेक्शन कमांडर मारा गया जिस पर तीन लाख का इनाम था। साथ ही मौके से एक पिस्टल समेत हथियार व सामान बरामद किए गए थे। एसपी शलभ सिन्हा ने कहा सूचना मिलने पर आपरेशन किए जा रहे है। जिसमें हमे सफलता मिल रही है।

शनिवार देर शाम को सूचना पर डीआरजी, जिला बल व सीआरपीएफ के जवानो को तोंगपाल थानाक्षेत्र के दामनकोंटा इलाके में सर्चिग के लिए भेजा गया। जहां जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। करीब आधे घंटे तक हुई गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

और सर्चिग करने पर एक नक्सली का शव बरामद हुआ। उसकी शिनाक्त कांगेर एरिया घाटी के सेक्शन कमांडर महोदव के रूप में हुई है जिस पर तीन लाख का इनाम घोषित था। इसके अलावा 213 पिस्टल व वायालैस सेट समेत नक्सल सामग्री बरामद हुई। इस इलाके में पिछले कई दिनों से लगातार मुठभेड़ व नक्सलियों की गिरफ्तारी हो रही है।

इसी इलाके में मारा गया था इनामी नक्सली

इसी इलाके में 17 अप्रैल को एक मुठभेड़ में आन्ध्र-उड़ीसा बार्डर स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य मारा गया था। जिस पर पांच लाख का इनाम घोषित था। इससे पहले भी कई नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि उस इलाके में लगातार सूचनाऐं मिल रही थी जिसके बाद सर्चिग के लिए जवानों को भेजा गया। जिसमें यह सफलता मिली है। आगे भी हमारे द्वारा सूचनाओं पर आपरेशन किए जा रहे है। लाक डाउन में भी आपरेशन जारी रहेंगें। क्योंकि हमारे जवानों का मनोबल बढ़ा है।

देखें एसपी शलभ सिन्हा का बयान

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!