शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 2 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 2 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 2 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 2 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 3 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 3 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 4 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 4 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 5 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 5 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 5 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 5 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 5 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 5 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 5 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 5 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राजनीति

पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों अपने ही तरीके से देश में 4 जातियां होने की बात कही, अंतरिम बजट में क्या मिला

नई दिल्ली
जातीय राजनीति पर चोट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों अपने ही तरीके से देश में 4 जातियां होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि देश में सिर्फ 4 ही जातियां हैं और उनके कल्याण से ही भारत विकसित हो जाएगा। पीएम मोदी ने इन 4 जातियों में गरीब, किसान, महिला और युवा को गिनाया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब गुरुवार को अंतरिम बजट पेश कर रही थीं तो उन्होंने भी इन चार जातियों पर पूरा फोकस रखा। अंतरिम बजट में निर्मला सीतारमण ने बताया कि बीते 10 सालों में इन लोगों के लिए क्या काम हुआ है और आगे क्या प्रावधान किए गए हैं।

वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई बजट कॉपी में सबसे पहले गरीब कल्याण की बात कही गई है। जिसमें बताया गया है कि कैसे सरकार ने डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए 2.7 लाख करोड़ रुपये बचा लिए और गरीबों को सीधे बिना किसी सेंधन के पूरी रकम मिल गई। इसके अलावा 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने और पीएम स्वनिधि योजना के जरिए 78 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को लोन देने की बात कही गई है। यही नहीं विश्वकर्मा योजना को भी सरकार ने गिनाया है कि कैसे कारीगर जातियों को इससे फायदा मिल रहा है।

युवा और किसान के लिए क्या बताया
युवाओं की बात करें तो पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद भी बजट की तारीफ करते हुए 1 लाख करोड़ रुपये के उस फंड की बात की है, जिसमें रिसर्च और इनोवेशन का प्रावधान है। इसके अलावा अंतरिम बजट में स्किल इंडिया मिशन के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देने की बात भी कही गई। यही नहीं पीएम मुद्रा योजना के जरिए 43 करोड़ लोन मंजूर करने की भी जानकारी दी गई है। पीएम-श्री स्कूलों का भी जिक्र अंतरिम बजट में किया गया। बजट में 11.8 करोड़ किसानों की भी बात हुई, जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा फसल बीमा योजना से 4 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। ई-नाम के तहत 1,361 मंडियों का इंटीग्रेशन भी हुआ है।

महिलाओं के लिए क्या-क्या, जो सबसे बड़ा वोटबैंक
अब महिलाओं की बात करें तो उज्ज्वला स्कीम के तहत 10 करोड़ एलपीजी सिलेंडर देने की भी जानकारी दी गई है। वहीं लखपति दीदी की संख्या को बढ़ाकर 3 करोड़ करने का लक्ष्य तय हुआ है। वित्त मंत्री ने बताया कि बेटियों का शिक्षण संस्थानों में एनरोलमेंट बढ़ा है। इसके अलावा महिला उद्यमियों को मुद्रा योजना के तहत 30 करोड़ लोन भी दिए गए हैं। बता दें कि महिलाओं को टारगेट करके मोदी सरकार और भाजपा अपनी योजनाएं बनाते रहे हैं। एमपी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के पीछे यह सबसे बड़ा फैक्टर था।