Google Analytics Meta Pixel
Breaking News

रवि​ मित्तल सीपीआर बनाए गए… ​दीपावली से पहले विष्णुदेव शासन ने किया बड़ा फेरबदल… 3 कलेक्टर बदले गए…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर ने आज देर शाम आदेश जारी कर तीन कलेक्टर बदल​ दिए। जनसपंर्क विभाग में लंबे समय से बदलाव की कवायद पर मुहर लगी अब जशपुर कलेक्टर रवि मित्तल सीपीआर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

राज्य शासन एतद्द्वारा जन्मेजय महोबे, भा.प्र.से. (2011), प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
2/ जगदीश सोनकर, भा.प्र.से. (2013), प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ करता है।
3/ एस. जयवर्धन, भा.प्र.से. (2014), कलेक्टर, जिला-मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-सूरजपुर के पद पर पदस्थ करता है।
4/ विजय दयाराम के., भा.प्र.से. (2015), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य कौशल विकास अभिकरण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
5/ रवि मित्तल भा.प्र.से. (2016), कलेक्टर, जशपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, जनसंपर्क के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
6/ श्रीमती तुलिका प्रजापति, भा.प्र.से. (2016), संचालक, महिला एवं बाल विकास एवं अतिरिक्त प्रभार प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के पद पर पदस्थ करता है।
7/ रोहित व्यास, भा.प्र.से. (2017), कलेक्टर, जिला-सूरजपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-जशपुर के पद पर पदस्थ करता है।
8/ सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, भा.प्र.से. (2018), आयुक्त, नगर पालिक निगम, कोरबा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर के पद पर पदस्थ करता है।
9/ कुमार बिश्वरंजन, भा.प्र.से. (2020), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दन्तेवाड़ा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ करता है।
10/ जयंत नाहटा, भा.प्र.से. (2021), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), दंतेवाड़ा, जिला दन्तेवाड़ा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दन्तेवाड़ा के पद पर पदस्थ करता है।