शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 1 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 1 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 1 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 1 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 2 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 2 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 2 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 2 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 2 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 2 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 2 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 2 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा 2 घंटे पहले ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा 3 घंटे पहले Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 3 घंटे पहले ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 3 घंटे पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
राष्ट्रीय

रेलवे ने सीनियर सिटीजन का कंसेशन काटकर कमाए ₹5800 करोड़, RTI से हुआ खुलासा

नई दिल्ली

भारतीय रेलवे ने चार साल पहले ट्रेन किराए में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायतें वापस लेने के बाद 5800 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है. एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी इस संबंध में दायर की गई एक आरटीआई (सूचना का अधिकार अधिनियम) के जवाब में सामने आई है. बता दें कि रेल मंत्रालय ने कोरोना के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद ट्रेन किराए में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायतें वापस ले ली थीं.

इससे पहले, रेलवे महिला यात्रियों को ट्रेन किराए में 50 प्रतिशत और पुरुष व ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिक यात्रियों को 40 प्रतिशत की छूट देता था. रेलवे के मानदंडों के अनुसार, 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुष और ट्रांसजेंडर व 58 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाएं वरिष्ठ नागरिक मानी जाती हैं. रेलवे के द्वारा कंसेशन की सुविधा वापस लेने के बाद से वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन यात्रा के लिए अन्य यात्रियों के बराबर पूरा किराया देना होता है.

मध्य प्रदेश के शख्स ने दायर की थी आरटीआई

मध्य प्रदेश स्थित चंद्र शेखर गौड़ ने अलग-अलग समय पर आरटीआई अधिनियम के तहत कई आवेदन दायर कर रेलवे से यह जानकारी मांगी थी कि उसे सीनियर सिटीजन का कंसेशन समाप्त करके कितना फायदा हुआ. उनके आरटीआई आवेदनों का जवाब देते हुए भारतीय रेलवे ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायतें वापस लेने के बाद 20 मार्च, 2020 से 31 जनवरी, 2024 तक उसने 5,875 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त राजस्व कमाया है.

चंद्र शेखर गौड़ ने कहा, 'मैंने आरटीआई अधिनियम के तहत तीन आवेदन दायर किए थे. पहले आवेदन के जवाब में, रेलवे ने मुझे 20 मार्च, 2020 से 31 मार्च, 2022 तक का अतिरिक्त राजस्व डेटा प्रदान किया. दूसरे आवेदन के जवाब में, उसने मुझे 1 अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक का डेटा दिया. मैंने तीसरा आवेदन फरवरी 2024 में डाला था, जिसके जवाब में रेलवे ने मुझे 1 अप्रैल, 2023 से 31 जनवरी, 2024 तक का डेटा दिया.'

कंसेशन खत्म करके रेलवे ने जुटाए ₹5875 करोड़

चंद्र शेखर गौड़ के आरटीआई आवेदनों के जवाब में रेलवे की ओर से मुहैया कराए गए डेटा से पता चलता है कि लगभग 4 वर्षों में 13 करोड़ पुरुषों, नौ करोड़ महिलाओं और 33,700 ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिकों ने ट्रेन यात्रा की और उनके द्वारा सामान्य यात्रियों के बराबर पैसे देकर खरीदे गए टिकटों से रेलवे को लगभग 13,287 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त हुआ. चंद्र शेखर गौड़ के मुताबिक, 'महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत और पुरुष और ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के लिए 40 प्रतिशत कंसेशन को लेते हुए अगर कैलकुलेशन करें तो रेलवे को 5875 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ'.

रेलवे पहले ही टिकटों पर रियायत देता है: वैष्णव

बता दें कि रेलवे टिकटों में मिलने वाली रियायतों की बहाली से जुड़े सवाल संसद के दोनों सदनों समेत विभिन्न मंचों पर उठाए गए हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में इस बारे में कोई सीधा जवाब दिए बिना कहा था कि भारतीय रेलवे प्रत्येक रेल यात्री को ट्रेन किराए पर 55 प्रतिशत छूट प्रदान करता है. वैष्णव ने जनवरी 2024 में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा था, 'अगर किसी गंतव्य के लिए ट्रेन टिकट की कीमत 100 रुपये है, तो रेलवे केवल 45 रुपये चार्ज कर रहा है. याली रेलवे नागरिकों को 55 रुपये की रियायत दे रहा है.'