शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 8 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 8 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 8 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 8 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 8 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 8 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 10 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 10 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 10 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 10 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 10 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 10 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 10 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 10 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 10 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 11 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

रेल मंत्री ने स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को लेकर खुशखबरी दी, इमरजेंसी में अपने आप रुक जाएगी ट्रेन

नई दिल्ली
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' को लेकर खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि कवच से पूरे रेल नेटवर्क को लैस करने की दिशा में अच्छी प्रगति हुई है। अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO) की ओर से निजी प्रतिभागियों के सहयोग से कवच सिस्टम को डेवलप किया गया है। यह लोको पायलट के समय पर ट्रेन रोकने में विफल रहने जैसी आपात स्थिति में खुद से ब्रेक लगाने में सक्षम है। भारतीय रेलवे सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने नेटवर्क में इस प्रणाली को इस्तेमाल करने की प्रक्रिया में है। रेल मंत्री ने बताया कि कवच तकनीक की अब तक दक्षिण-मध्य रेलवे पर 139 रेल इंजनों (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट रेक सहित) और 1465 किमी रूट पर तैनाती हुई है।

रेलभवन में संवाददाताओं से बातचीत में वैष्णव ने कहा कि कवच के 5 घटक ऑप्टिकल फाइबर, कवच टावर, स्टेशनों पर डेटा सेंटर, ट्रैकसाइड उपकरण और लोको कवच हैं। उन्होंने कहा, 'इन सभी पांच घटकों को स्थापित करने में काफी अच्छी प्रगति हुई है। दिसंबर 2023 के अंत तक 269 कवच टावर की स्थापना के साथ-साथ 3,040 किलोमीटर मार्गों पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाए गए हैं। कुल 186 स्टेशन पर डाटा सेंटर तैयार हैं और 827 किलोमीटर रूट पर ट्रैकसाइड उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा 170 इंजनों में लोको कवच लगाया गया है।'

कवच के लिए 321 करोड़ रुपये का इस्तेमाल
अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि भारतीय रेलवे ने कवच के लिए अब तक कुल 798.98 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन में से 321.85 करोड़ रुपये का उपयोग किया है। इससे पता चलता है कि चालू वित्तवर्ष में अब तक 40 प्रतिशत से अधिक फंड का इस्तेमाल किया जा चुका है। राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान की ओर से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। वैष्णव ने कहा कि कवच एक स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद मॉडर्न टेक्नोलॉजी है। ट्रेनों से यात्रा के दौरान सिक्योरिटी के लिहाज से इसे बेहद अहम माना जा रहा है।