BeureucrateState News

PSC धोटाला : EoW ने ननकी के आवेदन पर दर्ज की FIR… टामन सोनवानी समेत अनेक नामजद…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

PSC भर्ती में गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई नही है। मामले में EOW में FIR दर्ज की गयी है। जानकारी के मुताबिक तत्कालीन PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी सहित कुछ कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज किया गया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने टामन सोनवानी, जीवन किशोर ध्रुव सहित कई कांग्रेसी नेताओं पर FIR दर्ज की है।

भाजपा विधायक ननकी राम कंवर ने पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत ईओडब्ल्यू से की थी, जिसके बाद अब लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी व तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि कल ही ये मामला विधानसभा में भी सवालों में आया था।

error: Content is protected !!