मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 2 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 2 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 2 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 2 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 2 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 2 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 2 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 3 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 3 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 4 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 5 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 5 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 7 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 7 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 7 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 8 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 8 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे
राष्ट्रीय

पिछले 10 सालों में एनडीए सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए मोदी की दूरदर्शिता से हर क्षेत्र में हो रहा विकास : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली
विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर के तहत बेंगलुरु में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने पिछले 10 सालों में एनडीए सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षा और दूरदर्शिता का नतीजा बताया। उन्होंने भारत द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और तकनीक के क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धियों से कार्यक्रम में आए लोगों को अवगत कराया और जमकर तारीफ भी की।

उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि जहां भारत में पहले 75 एयरपोर्ट थे, आज 150 एयरपोर्ट बने हैं। पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 98 लाख किलोमीटर की तुलना में अब 1.50 लाख किलोमीटर हो गया है, पहले जहां मेडिकल कॉलेजों की संख्या 350 थी, तो आज यह बढ़कर 750 है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद कई वर्षों तक गरीबी में लोग जीने को मजबूर थे, लेकिन, मोदी सरकार के 10 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल में किए गए काम कांग्रेस के 60 साल के काम के बराबर हैं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को इसे एक जन आंदोलन बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी बताया कि देश की अर्थव्यवस्था स्थिर से गतिशील अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ी है और इसका श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को जाता है।

उन्होंने कहा कि देश पांच नाजुक अर्थव्यवस्था से निकलकर, पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। यूपीए शासन में देश 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन, मोदी सरकार के 10 साल में देश पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। केद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ''मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में 4 करोड़ पक्के घर आवंटित किए गए हैं, 10 करोड़ लोगों को एलपीजी सिलेंडर मिले हैं, जबकि 13 करोड़ लोगों को हर घर जल अभियान के तहत पानी मिला है, साथ ही 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया है।''

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई दी। साथ ही पद्म भूषण सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नामांकित होने पर शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद पर दुनिया चलती है और अगर यह दुनिया को भारत के नेतृत्व से उम्मीद है तो हम सबका दायित्व और कर्तव्य बनता है कि देश की जनता फिर से मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत प्रदान करे। आजादी से पहले लाखों लोगों ने अपनी जान बलिदान कर दी। लोगों में भारत को आजादी दिलाने का जुनून था। आज भारत को विकसित बनाने में जुनून दिखाना होगा।