शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 3 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 3 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 3 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 3 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 4 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 4 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 5 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 5 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 6 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 6 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 6 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 6 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 6 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 6 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 6 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 6 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

झारखंड में सियासी हलचल तेज- जमीन घोटाला मामले में JMM नेता हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट में पेश किया गया

रांची
झारखंड में सियासी हलचल तेज है। इस बीच राज्य के कथित जमीन घोटाला मामले में JMM नेता हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया था। अदालत ने अब हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें कि हेमंत सोरेन होटवार जेल भेजे जा रहे हैं। झारखंड के पूर्व सीएम को पूरी सुरक्षा के साथ होटवार जेल ले जाया जाएगा। उन्हें वहां अपर डिवीजन सेल में रखा जाएगा। जाहिर है अब हेमंत सोरेन की आज की रात जेल में ही कटेगी।

इससे पहले ईडी की टीम हेमंत सोरेन को अदालत में पेश करने के लिए आई थी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हेमंत सोरेन चेहरे पर मुस्कान के साथ PMLA कोर्ट के बाहर पहुंचे थे। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा थी। हेमंत सोरेन ने कोर्ट के बाहर जमा भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है  कि ED ने PMLA कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी है।

ईडी ने अदालत में अपनी दलील में कही है कि हेमंत सोरेन ने जमीन घोटाले से जुड़ी जांच में सहयोग नहीं किया और संतोषजनक जवाब नहीं दिए। हेमंत सोरेन को ईडी की रिमांड पर भेजे जाने को लेकर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। ईडी का दावा है कि उनके पास पुख्ता सबूत है जिसके आधार पर हेमंत सोरेन के मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने की बात कही गई है।

इधर झारखंड में सियासी हलचल के बीच अब जेएमएम विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्य के गवर्नर सी.पी. राधाकृष्णन को खत लिखकर राजभवन में मिलने का समय मांगा है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल से दोपहर के वक्त मिलने का समय मांगा है। चंपई सोरेन ने कहा है कि वो सभी विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलना चाहते हैं ताकि वो अपनी सरकार का बहुमत साबित कर सकें। चंपई सोरेन ने कहा है कि उनके पास बहुमत साबित करने की योग्यता है इसीलिए वो राज्यपाल से मिलना चाहते हैं। जिसके बाद गवर्नर ने अब चंपई सोरेन को मिलने के लिए शाम साढ़े पांच बजे का वक्त दिया है। चंपई सोरेन की राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात होगी। राज्यपाल से 5 विधायक ही मुलाकात कर सकते हैं।