शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 13 मिनट पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 45 मिनट पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 1 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 1 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 2 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 2 घंटे पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2 घंटे पहले EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा 2 घंटे पहले 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? 2 घंटे पहले Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 4 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 12 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 13 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 13 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 13 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 13 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 13 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 14 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें
राष्ट्रीय

PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी?

PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी?

 नई दिल्ली

सर्दी के मौसम में हीटर, गीजर चलाना है, लेकिन भारी-भरकम बिजली के बिल से घबरा रहे हैं, तो फिर आपके लिए सरकारी योजना पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली स्कीम (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) फायदे का सौदा साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें 300 यूनिट बिजली तो बिल्कुल फ्री मिलती है। 

देश के लाखों लोग जिन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का कनेक्शन लिया है, जीरो बिजली बिल के साथ टेंशन फ्री होकर सर्दी में गर्मी का ऐहसास ले सकते हैं. सिर्फ 300 Unit Free Bilji ही नहीं, बल्कि स्कीम के तहत घर की छत पर सोलर पैनल में आने वाले खर्च में सरकार तगड़ी सब्सिडी (Govt Subsidy In PM Surya Ghar) देती है. आइए समझते हैं 3 किलोवॉट का पैनल लगवाने पर आपको कितना फायदा हो सकता है? 

50 लाख से ज्यादा घर रोशन
PM Surya Ghar Yojna को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 में लॉन्च किया था. इसमें लाभार्थी को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाती है. इसके अलावा योजना के तहत लोगों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी (Solar Panel Subsidy), यानी इस पर आने वाले खर्च में आर्थिक मदद दी जाती है. सरकारी आंकड़ों को देखें, तो अब तक देश में Govt Scheme के तहत 50 लाख से ज्यादा घर रोशन हो रहे हैं. सिर्फ उत्तर प्रदेश में 9 लाख से ज्यादा घर इस स्कीम के तहत फ्री बिजली का लाभ ले रहे हैं, सरकार का लक्ष्य 2027 तक 1 करोड़ घरों को सोलर पैनल इंस्टॉल करने का है। 

3 Kilowatt के पैनल पर कितनी सब्सिडी?
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के इतने पॉपुलर होने के पीछे 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ सबसे बड़ा रोल सरकारी सब्सिडी का है, जो सोलर पैनल स्थापित कराने वाले लाभार्थी के खर्च में एक बड़ा राहत भरा हिस्सा बन जाती है. आप अपनी खपत के हिसाब से PM Surya Ghar के तहत 1 से 3 किलोवाट या इससे अधिक क्षमता का सोलर पैनल लगवा सकते हैं। 

आप 3 Kilowatt Solar Panel घर की छत पर इंस्टॉल कराते हैं, तो आमतौर पर इसका कुल खर्च करीब 2 लाख रुपये के आस-पास बैठता है. लेकिन इसमें आपकी जेब से महज 1.22 लाख रुपये ही लगेंगे. इसके पीछे वजह ये है कि केंद्र सरकार 3 किलोवाट या इससे अधिक क्षमता के पैनल लगवाने पर 78,000 रुपये की सब्सिडी देती है और यह पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आता है या फिर लोन अकाउंट में एडजस्ट होता है। 

अगर UP में हैं, तो और भी फायदा
केंद्र सरकार की इस तगड़ी सब्सिडी के अलावा अलग-अलग राज्य अपनी तरफ से एक्स्ट्रा सब्सिडी देते हैं. अब मान लीजिए आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और पीएम सूर्यघर योजना के तहत छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवा रहे हैं. तो आपको 78 हजार रुपये की केंद्रीय सब्सिडी तो मिलेगी है, इसके साथ उत्तर प्रदेश सरकार सोलर मिशन के तहत इस क्षमता के पैनल पर 30 हजार रुपये अतिरिक्त सब्सिडी देगी. इस तरह से देखें, तो आपके सोलर पैनल लगवाने पर आने वाले 2 लाख रुपये के आसपास के खर्च में 78000 और 30000 यानी कुल 1.08 लाख रुपये तो सरकार ही मुहैया करा देंगी. इस हिसाब से आपका खर्च सिर्फ 92,000 रुपये होगा। 

5 मिनट में ऐसे करें अप्लाई 
आप अपने यूज के हिसाब से सोलर पैनल लगवा सकते हैं और उसी के अनुसार निर्धारित सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं. अगर आपका यूज 0-150 यूनिट है, तो फिर 1-2 किलोवाट के सोलर पैनल इंस्टॉल कराया जा सकता और इस 30 हजार से 60,000 रुपये की सब्सिडी मिल जाती है. योजना के तहत सोलर पैनल इंस्टॉलेशन के लिए लोन लेने के लिए आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15555 पर संपर्क कर सकते है। 

PM सूर्य घर फ्री बिजली स्कीम के तहत आवेदन करना बेहद ही आसान है. इसके लिए आपको महज 5 मिनट का समय निकालना होगा और https://pmsuryaghar.gov.in के जरिए अप्लाई करना होगा। 

    वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं.
    होमपेज पर 'अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर' ऑप्शन चुनें.
    नए पेज पर राज्य-बिजली वितरण कंपनी का चयन करें.
    अब बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें.
    नए पेज पर कंज्यूमर नंबर और मोबाइल डालकर लॉगइन करें.
    अब फॉर्म पर दिशा-निर्देशों के तहत RTS पैनल अप्लाई करें.

इसके बाद आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा. इस प्रोसेस के बाद आप अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल इंस्टॉल करा सकेंगे. इंस्टालेशन के बाद आपको प्लांट डीटेल के साथ नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा. मीटर इंस्टॉल होने और DISCOM से जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होगा. इसके जारी होने पर आप पोर्टल से बैंक खाता डीटेल और कैंसिल चेक देंगे, जिसमें सब्सिडी आएगी।