शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 6 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 6 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 7 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 7 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 7 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 7 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 7 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 9 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 9 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 9 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 9 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 9 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 9 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 9 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 9 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 9 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 9 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भड़का मुस्लिम देशों का संगठन OIC

 नई दिल्ली,
सोमवार को अयोध्या में संपन्न हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 57 मुस्लिम देशों के संगठन 'ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. OIC ने बयान जारी करते हुए कहा है कि इस्लामिक स्थल (बाबरी मस्जिद) को ध्वस्त कर बनाई गई इस मंदिर की हम निंदा करते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सोमवार को पूरे विधि-विधान से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न हुई. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान थे. उन्होंने विधि-विधान से अनुष्ठान की सभी क्रियाएं पूरी कीं. राम लला की मूर्ति का अनावरण भी प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किया गया. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रामलला की मूर्ति की आरती उतारी.

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बाबरी मस्जिद विध्वंस की जगह पर राम मंदिर के उद्घाटन की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि उन्मादी भीड़ ने छह दिसंबर 1992 को सदियों पुरानी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था. ये निंदनीय है कि ना सिर्फ भारत की सबसे बड़ी अदालत ने इस घटना के जिम्मेदार लोगों को बरी कर दिया बल्कि उसी जगह पर राम मंदिर निर्माण की मंजूरी भी दी. वहीं, अब OIC ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है.

ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने अपने आधिकारिक बेवसाइट पर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि हम इस्लामिक धर्म से ताल्लुक रखने वाले बाबरी मस्जिद को तोड़कर बनाई गई राम मंदिर की निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि जिस जगह पर राम मंदिर का निर्माण किया गया है, उस जगह पर पिछले 500 सालों से बाबरी मस्जिद थी. इस पर OIC ने राम मंदिर के उद्घाटन पर गंभीर चिंता जाहिर की है.

पाकिस्तान के बाद OIC का बयान
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी बयानबाजी की थी. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि बाबरी मस्जिद को तोड़कर, जिस जगह पर मंदिर बनाई गई है वो गलत है.

OIC की प्रतिक्रिया

महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा के हवाले से इस्लामिक सहयोग संगठन ने कहा है, "ओआईसी के महासचिव ने भारत के अयोध्या में पहले से बनी बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर हाल ही में बनी राम मंदिर के निर्माण और उद्घाटन पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. पिछले सत्रों के दौरान विदेश मंत्रियों की परिषद में लिए गए फैसले के अनुरूप ओआईसी जनरल सचिवालय इन कदमों की निंदा करता है. इसका लक्ष्य बाबरी मस्जिद जैसे इस्लामिक स्थलों को नष्ट करना है. बाबरी मस्जिद पिछले 500 सालों से उसी जगह पर खड़ी थी."

क्या है OIC ?

चार महाद्वीपों के 57 देशों वाला यह संगठन करीब 2 अरब की आबादी का प्रतिनिधित्व करता है. OIC संयुक्त राष्ट्र के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटर गवर्नमेंटल ग्रुप है. इसका हेडक्वार्टर सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में है. ओआईसी में गल्फ कंट्री सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों का दबदबा माना जाता है. इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सद्भाव बनाते हुए मुसलमानों की सुरक्षा करना है.  

भारत OIC का सदस्य नहीं

यह संगठन खुद की पहचान मुस्लिम दुनिया की सामूहिक आवाज के तौर पर करता है. भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है लेकिन इसके बावजूद भारत ना तो OIC का सदस्य है और ना ही इसे पर्यवेक्षक का दर्जा मिला है. पाकिस्तान लगातार भारत को इस मंच से दूर रखने की कोशिश करता रहा है.

OIC में कई गैर-मुस्लिम देशों को भी पर्यवेक्षकों का दर्जा मिल चुका है. 2005 में रूस को संगठन में पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल कर लिया गया था जबकि यहां केवल 2.5 करोड़ की ही मुस्लिम आबादी है. बौद्धबहुल देश थाईलैंड को भी ये दर्जा 1998 में मिल चुका है.