शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 8 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 8 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 8 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 8 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 8 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 8 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 10 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 10 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 10 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 10 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 10 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 10 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 10 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 10 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 10 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 11 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

घातक है MQ-9B ड्रोन, चीन-पाकिस्तान को सताएगा इसका खौफ

नई दिल्ली

एलओसी और एलएसी पर पाकिस्तान और चीने के साथ भारत के संबंध काफी खराब हैं। सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की चुनौती बनी रहती है। इस सबके बीच दुनिया के सबसे घातक मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) में शामिल एमक्यू-9बी प्रीडेटर जल्द ही भारत की सेना को मिलने वाला है। इसे रीपर ड्रोन के नाम से भी जाना जाता है।

आपको बता दें कि भारत ने करीब छह साल पहले इस ड्रोन में रुचि दिखाई थी। अब जाकर गुरुवार को अमेरिका ने 390 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर 31 यूएवी की बिक्री को मंजूरी दे दी है। आने वाले कुछ ही महीनों में दोनों देशों के बीच एक औपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

आपको बता दें कि 31 में से नौसेना को 15 सी गार्जियन ड्रोन मिलेंगे। इसके अलाना, वायु सेना और थल सेना दोनों को ही आठ-आठ स्काई गार्जियन ड्रोन मिलेंगे। भारत में अभी ‘हंटर-किलर’ ड्रोन का उपयोग होता है, लेकिन इस रीपर ड्रोन के आने से सेना की ताकत और बढ़ जाएगी।

पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध के बाद सरकार ने अमेरिका से एक साल के लिए दो एमक्यू-9बी सी गार्जियन ड्रोन पट्टे पर लिए थे। ड्रोन का इस्तेमाल हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी गतिविधि पर नजर रखने के लिए किया गया था। बाद में लीज अवधि बढ़ा दी गई। अब इस ड्रोन के साथ भारतीय सेना आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने में और अधिक सक्षम हो जाएगी।

कितना घातक है MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन?
इसकी गति और मारक क्षमता इसे सर्वोच्च बनाता है। इसके अलावा इसकी पिन-ड्रॉप साइलेंस के साथ काम करने की क्षमता के कारण दुनिया भर की सेनाओं की यह पसंद बन चुका है। ड्रोन लक्ष्य के बिना जमीन से 250 मीटर के करीब तक उड़ सकता है। यह ड्रोन एक कॉमर्सियल विमान से भी अदिक ऊंची उड़ान भर सकता है। जो कि जमीन से लगभग 50,000 फीट ऊपर है। इसकी अधिकतम गति 275 मील प्रति घंटे यानी कि 442 किमी/घंटा है।

यह किसी भी मौसम में लंबे मिशन पर तैनात होने की क्षमता रखता है। एक प्रीडेटर ड्रोन चार मिसाइलों और लगभग 450 किलोग्राम बम सहित लगभग 1,700 किलोग्राम पेलोड ले जा सकता है। एक बार ईंधन भरने पर यह 2,000 मील की यात्रा कर सकता है।

इसे जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स के द्वारा तैयार किया गया है। ड्रोन लगातार 35 घंटे तक उड़ान भर सकता है। हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के अलावा ड्रोन हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों से भी लैस हो सकता है। यह इसे अद्वितीय बनाता है।

अमेरिका निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के हलावा हवाई हमलों के लिए प्रीडेटर ड्रोन का उपयोग करता है। यह ड्रोन सिस्टम किफायती भी है।