मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 18 मिनट पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 31 मिनट पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 35 मिनट पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 36 मिनट पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 48 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 1 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 1 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 1 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 1 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 2 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 2 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 2 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 3 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 3 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 3 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 3 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार
राष्ट्रीय

Lok Sabha Election: 15 मार्च तक हो सकता है लोकसभा चुनाव का ऐलान!

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान जल्‍द हो सकता है. सूत्रों की मानें तो 14-15 मार्च के आसपास आम चुनावों की घोषणा संभव है. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग लगातार लोकसभा  चुनाव की तैयारियों में जुटा है और यह अंतिम चरण में है. फिलहाल चुनाव आयोग के अधिकारी आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) की पूर्ण पीठ ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इधर, भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीति दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. कांग्रेस, विपक्षी गठबंधन के अपने साथियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है.

वहीं, भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर चुकी है. भाजपा की इस पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्‍गज नेताओं के नाम हैं. कुछ 195 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट भाजपा ने जारी की है. हालांकि, कांग्रेस ने अपनी तक अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी नहीं की है.

आचार संहिता लागू होना सीधा सा संकेत है कि केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से उसी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. खबर है कि इलेक्शन कमीशन की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा 14 या 15 मार्च को हो सकती है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 2019 की तर्ज पर ही देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में कराए जा सकते हैं.

2019 में 7 चरणों में हुआ था मतदान
2019 में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में हुए थे और वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी. 2019 में वोटर लिस्ट में 90 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल थे, जबकि 2014 के आम चुनाव में 81 करोड़ 45 लाख मतदाता थे. वहीं, इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में 96.8 करोड़ से अधिक नागरिक मतदान करेंगे.

लोकसभा के साथ-साथ 2019 में अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा की विधानसभाओं के लिए भी चुनाव हुए थे. विधानसभा चुनाव के नतीजे भी लोकसभा के परिणाम के साथ घोषित किए गए थे.

11 अप्रैल को शुरू हुई थी वोटिंग
2019 में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ था. पहले चरण में कुल 20 राज्यों के 91 लोकसभा या संसदीय क्षेत्रों में वोटिंग हुई थी. दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को हुआ था. इस दौरान 13 राज्यों की कुल 97 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था. तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को 14 राज्यों की कुल 115 सीटों पर वोटिंग हुई थी.

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को निर्धारित था. इस दौरान मतदाताओं ने 9 राज्यों के कुल 71 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वहीं, पांचवें चरण के लिए 6 मई को 7 स्टेट की 51 सीटों पर वोटिंग हुई, जबकि छठे चरण में 6 राज्यों की 59 सीटों के लिए 12 मई को वोटिंग हुई. सातवें और आखिरी चरण के लिए 2019 में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 8 राज्यों में मतदान हुआ था.