Breaking NewsDistrict Dantewada

दंतेवाड़ा जिले में बालूद छूलो आसमान के आदिवासी विद्यार्थी ने फांसी लगाई…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज। दंतेवाड़ा।

दंतेवाड़ा जिले में संचालित छू लो आसमान में अध्ययनरत कक्षा 10 वीं के विद्यार्थी रौशन तेलाम ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

सूचना के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी और शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी जिला हास्पिटल में पहुंचे हैं। जहां मृतक का पोस्ट मार्टम करवाया जा रहा है। घटना बालूद के ब्वायस हास्टल कैंपस की है। मृतक कक्षा 9वीं में इस परिसर में पढ़ाई के लिए चयनित होकर पहुंचा था। मृतक के बड़े भाई की मौजूदगी में पीएम की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है मृतक कुआकोंडा ब्लाक के नेरली का निवासी था। उसके पिता नहीं है। केवल मां और बड़ा भाई ही हैं।

सहपाठियों के मुताबिक विद्यार्थी रात तीन बजे तक पढ़ाई कर रहा था। सुबह करीब चार बजे जब बाथरूम में देखा गया तो वह फंदे में लटका मिला। इसके बाद अधीक्षक को सूचना दी गई। आगामी 6 मार्च को होली के बाद ​कक्षा 10वीं की गणित की परीक्षा होनी है। बीते शनिवार को विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई है। जिला प्रशासन से अतिरिक्त जानकारी का इंतजार है।